
Gold-Silver Rate: गुरुवार, 3अप्रैल को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के दाम ₹4025गिरकर ₹95,728प्रति किलोग्राम हो गए। वहीं, सोने की कीमत में भी ₹1000प्रति 10ग्राम की गिरावट आई। अब यह ₹89,723प्रति 10ग्राम पर कारोबार कर रहा है। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि दिन के अंत तक कीमतें और गिर सकती हैं।
बता दें कि, इंडियन बुलियन मार्केट में सुबह 24कैरेट सोने का भाव ₹91,205प्रति 10ग्राम था। 22कैरेट सोना ₹83,544प्रति 10ग्राम और 750प्योरिटी वाला सोना ₹68,404प्रति 10ग्राम पर बिका। वहीं, चांदी के दाम भी गिरे। सुबह के कारोबार में चांदी ₹2200सस्ती होकर ₹97,300प्रति किलोग्राम हो गई।
एक हफ्ते में चांदी ₹4000से ज्यादा गिरी
28मार्च को चांदी की कीमत ₹1लाख के पार पहुंच गई थी। 27मार्च को इसका भाव ₹1,01,000प्रति किलोग्राम तक चला गया था। लेकिन बीते एक सप्ताह में इसमें लगातार गिरावट आई और अब तक चांदी ₹4000से ज्यादा सस्ती हो चुकी है।
सोने के दाम में उतार-चढ़ाव, आज आई गिरावट
हाल ही में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई थी। 28मार्च से अब तक सोना ₹1000से ज्यादा महंगा हो चुका था। हालांकि, आज MCX पर इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई।
ट्रंप के टैरिफ फैसले से आई गिरावट
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ से जुड़ा फैसला है। ट्रंप ने भारत से आयात होने वाले कई उत्पादों पर 27%तक का शुल्क लगाया है, लेकिन सोने और चांदी को इस कर से छूट दी है। इसी वजह से बाजार में इनकी कीमतें घटी हैं।
बाजार के जानकारों का कहना है कि निवेशकों को सतर्क रहना चाहिए और सोच-समझकर निवेश के फैसले लेने चाहिए।
Leave a comment