वित्त मंत्री का PPF अकाउंट को लेकर बड़ा ऐलान, खाताधारकों को दी ये गुड न्यूज

वित्त मंत्री का PPF अकाउंट को लेकर बड़ा ऐलान, खाताधारकों को दी ये गुड न्यूज

PPF Account Update: सरकार ने पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) खाताधारकों को एक बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि PPF अकाउंट में नॉमिनी का नाम अपडेट या जोड़ने के लिए अब कोई शुल्क नहीं लगेगा। सरकार ने PPF अकाउंट के इस नियम में बदलाव करने के लिए गवर्नमेंट सेविंग्स प्रमोशन जनरल रूल्स, 2018 में संशोधन किया है। बता दें, सरकार के इस कदम से PPF खाताधारकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

 PPF खाताधारकों को लेकर आया बड़ा अपडेट

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर PPF खाताधारकों को लेकर एक अपडेट शेयर किया है। इस अपडेट के अनुसार, PPF अकाउंट में नॉमिनी का नाम अपडेट या जोड़ने के लिए खाताधारकों को अब कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

वित्त मंत्री ने इस अपडेट से जुड़ी एक नोटिफिकेशन 02 अप्रैल, 2025 को ही जारी कर दी थी। इस नोटिफिकेशन के तहत सरकार ने सरकारी बचत संवर्धन सामान्य नियम 2018 में कुछ बदलाव किए हैं। बता दें, पहले PPF अकाउंट में कुछ भी अपडेट कराने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन PPF अकाउंट के जुड़े नियम में संशोधन कर अब खाताधारकों को शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 

चार व्यक्ति बन सकते हैं नॉमिनी

निर्मला सीतारमण ने PPF खाताधारकों के अकाउंट को लेकर कहा कि संसद में हाल ही में पारित बैंकिंग संशोधन विधेयक 2025 के नियमों के बारे में बताया गया था। इन नियमों के तहत अब कस्टमर्स चार व्यक्तियों को अपना नॉमिनी बना सकता है।

बता दें, सरकार के इस फैसले से ग्रामीण लोगों को राहत मिलेगी। क्योंकि PPF खाताधारक अक्सर इन छोटे-छोटे शुल्कें के भुगतान से परेशान रहते थे। सरकार का ये फैसला वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण  कदम माना जा रहा है। इससे पहले साल 2019 में PPF अकाउंट के नियमों में बदलाव किया गया था। बता दें, PPF एक छोटी बचत योजना है।  

Leave a comment