
LPG Price Cut 2025: 01जून को भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMCs) गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिए है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 19किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में ₹24की कटौती का ऐलान किया है। यानी 01जून से 19किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹1,723.50में मिलेंगे। यह लगातार दूसरा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कमी देखी गई है।
हालांकि, 14.2किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जो दिल्ली में ₹853.00पर स्थिर है। यह घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की बात है। बता दें, घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें अप्रैल 2025में ₹50की बढ़ोतरी के बाद से स्थिर हैं।
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती के कारण
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में यह कमी वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और स्थिर मुद्रा विनिमय दरों से जुड़ी है। दरअसल, मई 2025में कच्चे तेल की कीमतें चार साल के निचले स्तर पर, लगभग $64.5प्रति बैरल तक पहुंच गईं, जो 2021के बाद सबसे कम है। साथ ही, रूस-यूक्रेन तनाव के कारण तेल आपूर्ति में कमी आई। जिसने LPG सिलेंडर की कीमतों को प्रभावित किया है।
यह कीमत कटौती होटल, रेस्तरां, और छोटे व्यवसायों जैसे चाय की दुकानों और स्ट्रीट फूड वेंडरों को राहत देगी। जो अपनी दैनिक गतिविधियों के लिए कमर्शियल LPG सिलेंडर पर निर्भर हैं। हालांकि ₹24की कमी मामूली है, लेकिन यह उन व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण है जो ₹172.5तक की बढ़ोतरी का सामना कर चुके थे।
LPG सिलेंडर की नई कीमतें
दिल्ली: ₹1,723.50 (पहले ₹1,747.50)
मुंबई: ₹1,699.00 (पहले ₹1,713.50)
कोलकाता: ₹1,835.00 (पिछले महीने से थोड़ी कमी)
चेन्नई: ₹1,884.50 (पिछले महीने से थोड़ी कमी)
घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतें
दिल्ली: ₹₹853.00
मुंबई: ₹852.50
कोलकाता: ₹879.00
चेन्नई: ₹868.50
Leave a comment