Budget 2024: जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरा बजट 3.0? जानें क्या हुआ महंगा और किन चीजों में मिली राहत

Budget 2024: जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरा बजट 3.0? जानें क्या हुआ महंगा और किन चीजों में मिली राहत

Budget 2024 Cheaper and Costlier: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला आम बजट पेश कर दिया है। बजट में निर्मला सीतारमण ने अलग-अलग सेक्टर के लिए कई घोषणाएं की हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। तो आइए आपको बताते हैं कि बजट 2024 में कौन सी चीजें सस्ती हो गई हैं और कौन सी चीजें महंगी हो गई हैं।

बजट 2024में क्या हुआ सस्ता?

सोना चांदी- सस्ता

स्मार्टफोन- सस्ता

मोबाइल चार्जर- सस्ता

मोबाइल बैट्री- सस्ती

इलेक्ट्रिक गाड़ियां- सस्ती

लीथियम बैटरी- सस्ती

कैंसर की दवाएं- सस्ती

प्लेटिनम- सस्ता

मछली का भोजन- सस्ता

चमड़े से बनी वस्तुएं- सस्ती

रसायन पेट्रो केमिकल- सस्ती

एक्सरे उपकरण- सस्ता

जूते चप्पल-सस्ते

25 आवश्यक खनिज- सस्ते

बजट 2024में क्या हुआ महंगा?

हवाई सफर- महंगा

सिगरेट- महंगी

पीवीसी फ्लेक्स बैनर- महंगा

प्लास्टिक के सामान- महंगे

पेट्रोकेमिकल, अमोनियम नाइट्रेट- महंगा

बजट के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 4 फीसदी कम करने का ऐलान किया है। सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दी गई है। एग्री सेस समेत कुल ड्यूटी 15 फीसदी से घटकर 11 फीसदी हो गई है। बजट घोषणा के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। सोने की कीमत में करीब 2 हजार रुपये की गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमत में भी 3 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट आई है।

Leave a comment