MEXICO CITY: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 27 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल

MEXICO CITY: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बस, 27 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल

Accident: मैक्सिको के मैग्डेलेना पेनास्को में दर्दनाक हादसा हो गया है। बता दें कि यहां मैकिस्को सिटी से योसोंडुआ जा रही एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे मं कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई कई गंभीर रूप से घायल हो गए है। हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, मैग्डेलेना पेनास्को में बस सड़क से उतरकर 30 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिर गई। इस हादसे में 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं घायलों को मैग्डेलेना पेनास्को शहर ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे। इसकी पुष्टि ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर की।

मृतकों में 13 महिलाएं और 13 पुरुष और एक साल का बच्चा शामिल है। वहीं ओक्साका के गवर्नर सॉलोमन जारा ने दुर्घटना पर खेद व्यक्त किया है और विभिन्न राज्य एजेंसियों को पीड़ितों की देखभाल के लिए घटनास्थल पर जाने का आदेश दिया है।

उन्होंने ट्वीट किया, "मैंने सरकार, स्वास्थ्य, सार्वजनिक सुरक्षा, कल्याण, टेक्वियो और समावेशन, नागरिक सुरक्षा, साथ ही डीआईएफ के सचिवों को सटीक निर्देश दिए हैं ताकि वे मौके पर पहंचे और इस भयानक दुर्घटना से प्रभावित लोगों की मदद करें।"

Leave a comment