Udaipur Incident: चाकूबाजी घटना में लिप्त आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, भाजपा विधायक ने की थी मांग

Udaipur Incident: चाकूबाजी घटना में लिप्त आरोपी के घर पर चला बुलडोजर, भाजपा विधायक ने की थी मांग

Student stabbed in school in Udaipur: राजस्थान के उदयपुर में इस वक्त माहौल गर्म हुआ पड़ा है। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चाकूबाजी की घटना के बाद पीड़ित पक्ष के काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। पीड़ित बच्चे को इस वक्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पूरे इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है। इस बीच स्थानीय प्रशासन भी कार्रवाई करने में जुट गई है। उदयपुर में आरोपी के घर पर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला है। प्रशासन ने खांजीपीर की दिवानशाह कॉलोनी में बने आरोपी के घर को बुलडोजर से घवस्त कर दिया है। गौरतलब है कि 10वीं में पढने वाले छात्र पर उसी के स्कूल में पढ़ने वाले अन्य छात्र के द्वारा चाकू से हमला कर दिया गया था।

भाजपा विधायक ने किया बुलडोजर चलाने की मांग

इस घटना के बाद आम लोग भड़क उठे थे। शहर में कई जगहों पर लोगों ने जमकर उत्पात मचाया था। इसी दौरान भाजपा विधायक ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी। उदयपुर रूरल से बीजेपी विधायक फूल सिंह मीना का कहना है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमने वापस कन्हैयालाल हत्याकांड जैसा ही उबाल शहर में देखा है। उदयपुर रूरल के विधायक फूल सिंह मीना ने कहा कि घटना दुखद है। हादसे ने दंगे का रूप ले लिया। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिसने गुनाह किया है उसपर सरकार कार्रवाई करेगी। उन्होंने हादसे की तुलना कन्हैयालाल मर्डर केस से की है, जहां एक टेलर की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

शहर में हुई जमकर आगजनी

उदयपुर में जब चाकूबाजी की घटना सामने आई तो बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आकर तोड़फोड़ करने लगे। भीड़ ने कई गाड़ियों पर पहले पथराव किया और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया। हालांकि, कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को संभाल लिया। हालांकि, सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए पुलिस ने 24 घंटे के लिए इंटरने की सुविधा को बंद कर दिया था। साथ ही पूरे इलाके में धारा 163 भी लागू कर दिया गया था।  गौरतलब है कि जिस बच्चे को चाकू मारा गया है, उसकी हालत नाजूक बनी हुई है। हालांकि, अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर यह घटना घटी क्यों?

Leave a comment