‘भारत और ब्राज़ील एक-दूसरे का सम्मान और दोस्ताना रिश्ता रखते हैं’ हम भारत के साथ एक शानदार गठबंधन बना सकते हैं- ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा

‘भारत और ब्राज़ील एक-दूसरे का सम्मान और दोस्ताना रिश्ता रखते हैं’ हम भारत के साथ एक शानदार गठबंधन बना सकते हैं- ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा

नई दिल्ली: एक तरफ जहां अमेरिका भारत पर भारी टैरिफ लगाने की धमकी दे रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत को ब्राजील के रिश्ते अब और गहरे होने वाले है। इसके संकेत ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा दिए हैं। उन्होंने कहा कि वे भारत के साथ बहुआयामी रणनीतिक गठबंधन स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। यह घोषणा उन्होंने उपराष्ट्रपति गेराल्डो एल्कमिन की हालिया भारत यात्रा के बाद की है।

भारत को लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला डी सिल्वा ने कहा कि अगले साल की शुरुआत में मेरी यात्रा की तैयारी के लिए उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन की भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत का एक असाधारण बाज़ार है। हम भारत के साथ एक शानदार गठबंधन बना सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो कि राजनीतिक, अंतरिक्ष, उद्यमशीलता और आर्थिक क्षेत्रों में होगा। वैश्विक व्यापार में बढ़ते तनाव के बीच भारत और ब्राज़ील के संबंध मजबूत हो रहे हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत के साथ-साथ ब्राज़ीलियाई सामानों पर 50% टैक्स लगाने का फैसला किया था। जिन पर पहले से ही 26.4% टैक्स था। इसी तरह भारतीय सामानों पर भी 50 फीसदी टैरिफ लगाया गया।

भारत और ब्राज़ील एक-दूसरे का सम्मान और दोस्ताना रिश्ता रखते हैं- राष्ट्रपति लूला

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने कहा कि भारत और ब्राज़ील एक-दूसरे का सम्मान और दोस्ताना रिश्ता रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय ब्राज़ील को पसंद करते हैं और ब्राज़ील के लोग भारतीयों को। इसलिए हम भारत के साथ एक मजबूत रणनीतिक साझेदारी बनाएंगे और दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ाएंगे।

 

Leave a comment