
ENTERTAINMENT:'बिग बॉस सीजन 13' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस शहनाज गिल का गाना रिलीज हुआ है। इस गाने में शहनाज के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आ रहे हैं। वहीं इन बीच शहनाज ने अपने पास्ट रिलेशनशिप के बारे में बात की है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, 'मैंने आज तक किसी को धोखा नहीं दिया है, लेकिन सबने मुझे दिया है।
उन्होंने कहा कि जो-जो गया है, मुझे छोड़कर गया है, क्योंकि जब आपको इंसान का पता चल जाता है कि उसका दो या तीन जगह चल रहा है तो इंसान खुद ही पीछे हट जाता है। वरना मैंने आज तक किसी को कभी धोखा नहीं दिया।'इतना ही नहीं शहनाज गिल ने अपने स्कूल के क्रश के बारे में भी बताया।
उन्होंने कहा कि उनके स्कूल में एक लड़का था, जिस पर सभी मरती थीं, लेकिन वह उन पर फिदा था। वह क्लास में सबसे बुद्धिमान था और उनका सारा होमवर्क करता था। दोनों अच्छे दोस्त भी बन गए थे। बाद में एक्ट्रेस को एहसास हुआ था कि वह उन्हें लाइक करता है।

Leave a comment