पिता के बाद उठा मां का साया, इस एक्टर पर टुटा दुखों का पहाड़

पिता के बाद उठा मां का साया, इस एक्टर पर टुटा दुखों का पहाड़

Entertainment: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की मां अब इस दुनिया में नहीं रही। बता दें कि एक्टर की मां शांतिरानी चक्रवर्ती का बीते दिन निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वह लंबे वक्त से बीमार थीं और आखिर में 6जुलाई को उन्होंने अंतिम सांस ली।

मिथुन की मां का निधन

एक्टर मिथुन चक्रवर्ती पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता के बाद उनके सिर से मां का साया भी उठ गया है। एक्टर की मां ने शुक्रवार को दुनिया से अलविदा कह दिया है। शांतिरानी मुंबई में मिथुन की पत्नी योगिता और बच्चों के साथ रहती है। इससे पहले वो बच्चों के साथ कोलकाता में रहा करती थीं। पर जैसे ही उनके बेटे मिथुन को सक्सेस मिली। वो मुंबई आकर रहने लगीं।

बताया जा रहा है कि बढ़ती उम्र के साथ मिथुन की मां बीमार होती गईं। उम्र संबंधी बीमारियों से जूझते हुए उनका गुरुवार को निधन हो गया. करीब तीन साल पहले मिथुन चक्रवर्ती के पिता बंसत कुमार चक्रवर्ती का भी निधन हो गया था।

 

Leave a comment