विवाद के बावजूद ‘आदिपुरुष’ ने अपने नाम किए ये रिकॉर्ड

Entertainment: फिल्म ‘आदिपुरुष’ का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म के डायलॉग और किरदारों के खराब चित्रण को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। वहीं ये मामला कोर्ट भी पहुंच गया है और इसे बैन करने की मांग भी हो रही है। इस बीच प्रभास-कृति स्टारर फिल्म लगातार अनोखे रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रही है।
विवादों के बावजूद दर्ज किए अनोखे रिकॉर्ड
-
तमाम विवादों को झेल रही ‘आदिपुरुष’ ने ओपनिंग वीकेंड पर शानदार कमाई की थी।
-
फिल्म ने वर्ल्ड वाइड जहां 400करोड़ रुपयों से ज्यादा कमाई कर ली है तो इंडिया में भी फिल्म 260करोड़ के पार हो चुकी है।
-
रिलीज के पहले दिन बंपर कमाई कर सबसे बड़ी ओपनर फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
-
फिल्म ने पहले दिन 100करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।
-
‘आदिपुरुष’ ने ग्लोबली महज दो दिन के अंदर 240करोड़ का कलेक्शन करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।
-
‘आदिपुरुष’ स्टार प्रभास की बाहुबली, बाहुबली 2और साहो 100करोड़ से ज्यादा की कमाई करने वाली फिल्में हैं।
-
प्रभास ने साउथ के पहले एक्टर बन गए हैं जिनकी ओरिजन हिंदी फिल्म ने 100करोड़ का आंकड़ा पार किया है।
Leave a comment