Jiah Khan सुसाइड केस में कोर्ट का आया फैसला,सूरज पंचोली को किया गया बरी

Jiah Khan सुसाइड केस में  कोर्ट का आया  फैसला,सूरज पंचोली को किया गया  बरी

Jiah Khan Suicide: बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री जिया खान सुसाइड केस मेंसीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने आज तकरीबन 10 साल बाद फैसला सुना दिया है। इस मामले में एक्टर सूरज पंचोली जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी थे। इस केस में कोर्ट ने आज अपना फैसला सुनाते हुए कहा, सूरज पंचोली को बरी कर दिया है।

क्या था पूरा मामला

बता दें, जिया खान 25 वर्ष की थी। वह अमेरिकन सिटीजन थी। वो 3 जून 2013 को जुहू के अपने आवास पर मृत पाई गई थी। पुलिस ने इसके बाद 6 पेज का सुसाइड नोट बरामद किया था। वहीं, जिया खान की मां राबिया खान ने भी इस मामले में सूरज पंचोली पर कई आरोप लगाए थे। फिर सूरज पंचोली की गिरफ्तारी भी हुई थी। उन पर अबेटमेंट टू सुसाइड यानी आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा और केस चला।  लेकिन 2 हफ्ते बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया था।यह केस स्पेशल सीबीआई कोर्ट को 2014  में ट्रांसफर किया गया। इसके पहले सेशन कोर्ट ने कहा कि यह उनके क्षेत्र में नहीं आता।

कौन हैं सूरज पंचोली

सूरज पंचोली बॉलीवुड के जाने माने एक्टर आदित्य पंचोली और एक्ट्रेस जरीना वहाब के बेटे हैं। और बॉलीवुड के एक्टर हैं। एक्टर ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2015 में आई फिल्म हीरो से की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी नजर आई थीं। आथिया ने भी इस फिल्म के जरिए अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

Leave a comment