बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और पासपोर्ट दोनों हिंदुस्तानी

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को मिली भारतीय नागरिकता, बोले- दिल और पासपोर्ट दोनों हिंदुस्तानी

Akshay Kumar: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार को भारतीय नागरिकता मिल गई है। भारतीय नागरिकता मिलने के साथ ही उनको भारतीय पासपोर्ट भी जारी कर दिया गया है। भारतीय नागरिकता मिलने के बाद खिलाड़ी कुमार ने कहा कि उनका दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी हैं।अक्षय कुमार ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट कर बताया कि उन्हें भारत की  नागरिकता मिल गई है। उन्होंने लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी।'मिस्टर खिलाड़ी' के नाम से मशहूर अक्षय कुमार ने कहा-  दिल और नागरिकता, दोनो हिंदुस्तानी। स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! जय हिन्द!

काफी समय से भारत की नागरिकता लेने की कर रहे थे कोशिश

दरअसल, अक्षय कुमार पिछले काफी समय से भारत की नागरिकता लेने की कोशिश कर रहे थे। क्योंकि उनके पास भारतीय नागरिकता नहीं थी। इसलिए एक्टर को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही थी। एक्टर को ट्रोल करते हुए लोग उनकी फिल्मों पर निशाना साधते थे। मूवीज के कलेक्शन पर इसका असर पड़ते देखा गया था। लोगों का कहना था कि - आप इंडिया में काम करते हैं। यहां आपकी कमाई होती है। लेकिन भारत की नागरिकता आपके पास नहीं है। आप दूसरे देश का नागरिकता रखते हैं।

क्यों ली थी कनाडा की नागरिकता

बताते चलें, कनाडा की नागरिकता से पहले भी अक्षय के पास भारत की नागरिकता था। जब फिल्में नहीं चल रही थीं तब अक्षय कनाडा में रहने का विचार कर रहे थे। अक्षय ने बातचीत में कहा था, 'कुछ साल पहले मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं और करीब 14-15 फिल्में फ्लॉप रही थीं, इसलिए मैंने सोचा कि शायद मुझे कहीं और जाकर काम करना चाहिए।'उन्होंने कहा कि उनकी फिल्मों के खराब बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उन्हें कनाडा की नागरिकता के लिए आवेदन करने के लिए प्रेरित किया। अक्षय ने कहा, 'मैंने सोचा कि 'भाई, मेरी फिल्में नहीं चल रही हैं और मुझे काम करना है। मैं वहां काम के लिए गया था। मेरा दोस्त कनाडा में था और उसने कहा- यहां आओ। मैंने आवेदन किया और मैं चला गया।'

 

Leave a comment