
Wresters Protest: रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ भारतीय पहलवानों का प्रदर्शन जारी है। तमाम राजनीतिक पार्टियां, खाप पंचायतें,खिलाड़ी पहलवानों को लगातार समर्थन के लिए आगे आ रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड सितारे भी पहलवानों के समर्थन में आगे आए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है। स्वरा ने अपने शेयर किए गए वीडियो में बृजभूषण शरण सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि, जो हमारे टॉप पहलवान हैं वो एक बार फिर से मजबूर हो गए हैं अपने प्रोटेस्ट को शुरू करने के लिए। साथ ही इसे भारत का एक शर्मनाक सच भी कहा है। उनका कहना है कि सत्ता में बैठा शख्स ऐसा कैसे कर सकता है।
स्वरा के साथ-साथ सोनू सूद ने भी ट्वीट किया है। सोनू सूद ने ट्वीट करते हुए लिखा देश के खिलाड़ी अन्याय के ख़िलाफ़ कुश्ती की जंग जीतेंगे ज़रूर। जय हिन्द। इसके पहले , पूजा भट्ट ने पहलवानों के सार्वजनिक विरोध की आलोचना करने के बाद भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की प्रमुख पीटी उषा की आलोचना की थी।
बताते चलें, पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
Leave a comment