बताया जा रहा है कि सरपंच इकबाल छिपा पर आरोप है कि उसने जमीन का फर्जी तरीके से पट्टा किसी और को दे दिया था। फर्जी पट्टे की आड़ में इकबाल छिपा के लोग भवन निर्माण कर रहे थे। वहीं कुछ लोगों ने जमीन पर अपना हक जताया है। बता दें कि झड़प के दौरान जमकर फायरिंग भी हुई है। इससे मौक पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं जमीन के वास्तविक हकदार जैन समाज ने इस मामले से खुद को दूर रखा है।
मौके पर पुलिस बल तैनात
खूनी झड़प और फायरिंग के बाद रूपनगढ़ बस स्टैंड व मुख्य बाजार पूरी तरह बंद कर दिया गया। घटना के बाद तुरंत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस के जवान तैनात हैं और बदमाशों की तलाश ली जा रही है। अभी भी वहां पर तनाव बढ़ा हुआ है। पुलिस ने एक जेसीबी, एक कार और कुछ गाड़ियों को बरामद किया है। इसके साथ ही कुछ लोगों को अरेस्ट किया गया है।
घटनास्थल पर एसपी मौजूद
पुलिस के अनुसार इस झड़प में दोनों तरफ से कई बाहरी लोग आए हुए थे। झड़प में मरने वाले वाले व्यक्ति की पहचान भी अलवर के रहने वाले व्यक्ति के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य शख्स बुरी तरह से घायल हो गया है। घटनास्थाल पर एसपी खुद तैनात हैं और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं। साथ ही इस मामले में लिप्त लोगों की तफ्तीश की जा रही है। जल्द ही सभी को राउंडअप कर गिरफ्तार किया जाएगा।
Leave a comment