BJP President: नड्डा के बाद किसे मिलेगी BJP की कमान, रेस में इन नेताओं का नाम सबसे आगे

BJP President: नड्डा के बाद किसे मिलेगी BJP की कमान, रेस में इन नेताओं का नाम सबसे आगे

BJP New President: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया है। गौरतलब है कि जेपी नड्डा का कार्यकाल 30 जून को खत्म हो रहा है। ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि अगला भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा। कई नाम हैं जो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की दौड़ में हैं।

भाजपा अध्यक्ष की रेस में बीजेपी ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष के लक्ष्मण का नाम सामने आ रहा है। के लक्ष्मण तेलंगाना से आते हैं। चूंकि इस वक्त भाजपा दक्षिण में अपनी पैठ जमाना चाहती है ऐसे में पार्टी आंध्र प्रदेश के अलावा तेलंगाना पर खास ध्यान दे रही है। ऐसे में के लक्ष्मण को भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है। इनके अलावा विनोद तावड़े का भी नाम इस रेस में शामिल है।

तावड़े भाजपा के हैं महासचिव

विनोद तावड़े भाजपा के महासचिव हैं। तावड़े महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इनको बीएल संतोष के बाद सबसे ज्यादा प्रभावशाली महासचिव माना जाता है। तावड़े मराठी भी हैं और महाराष्ट्र में इस साल विधानसभा चुनाव भी होने हैं तो इसको ध्यान में रखते हुए तावड़े को भाजपा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

रेस में ओम माथुर

भाजपा अध्यक्ष की रेस में ओम माथुर भी हैं। ओम माथुर राजस्थान से राज्यसभा सदस्य और भैरों सिंह शेखावत के शिष्य हैं। माथुर को चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ अपनी बात कहने के लिए जाना जाता है। ये आरएसएस के प्रचारक रहे हैं और पीएम मोदी के गृह राज्य गुजरात के प्रभारी भी रह चुके हैं।

नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक रहेंगे अध्यक्ष

कहा जा रहा है कि नए अध्यक्ष की नियुक्ति तक जेपी नड्डा ही अध्यक्ष पद पर रहेंगे। सूत्रों के अनुसार, भाजपा में अध्यक्ष का चुनाव सितंबर तक होने की संभावना जताई जा रही है। कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति तक जेपी नड्डा पार्टी और मंत्रालय दोनों काम साथ साथ देखते रहेंगे। बता दें, जेपी नड्डा 2019लोकसभा चुनाव के बाद जनवरी 2020में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे। नड्डा का बतौर अध्यक्ष कार्यकाल जनवरी 2023में खत्म हो गया था लेकिन चुनाव को देखते हुए उनके कार्यकाल को जून 2024तक बढ़ा दिया गया था।

Leave a comment