इंडिया को भारत करने का मुद्दा गरमाया, जानें दुनिया के वे देश, जिन्होंने बदला अपना नाम

इंडिया को भारत करने का मुद्दा गरमाया, जानें दुनिया के वे देश, जिन्होंने बदला अपना नाम

India: देश में अब नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल भारत का अंग्रेजी नाम बदलने की मांग की जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार ने इंडिया का नाम बदलकर भारत करने की कवायद शुरू कर दी है। कांग्रेस ने जी20सम्मेलन में होने वाले भोज का न्योता पत्र जारी किया है, जिसमें ‘द प्रेसिडेंट भारत’ के नाम से न्योता दिया गया है। अब इसका रिजल्ट क्या निकलेगा। इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन आज हम आप उन देशों के बारे में बताएंगे। जिन्होंने अपने देश का नाम चेंज किया है।

इन देशों ने बदले नाम

ईरान

मार्च 1935से पहले ईरान का नाम फारस था। साल 1935में यहां की सरकार ने उन देशों से अपने देश को ईरान कहकर संबोधित करने को कहा, जिनके उनके साथ राजनयिक संबंध थे।

जॉर्डन

मध्य पूर्व का देश जॉर्डन जब ब्रिटेन के अधीन था तो उसका नाम ट्रांजॉर्डन था। उसे 1946में आजादी मिली और 1949में देश का नाम फिर से द हाशेमिके किंगडम ऑफ जॉर्डन किया गया।

म्यांमार

म्यांमार को पहले बर्मा कहा जाता था। सैन्य सरकार ने 1989में देश का नाम म्यांमार रखा। फ्रांस और जापान ने इस नाम को स्वीकार कर लिया। लेकिन अमेरिका और ब्रिटेन लंबे समय तक बर्मा नाम ही इस्तेमाल करते रहे।

श्रीलंका

1815से लेकर 1948तक श्रीलंका के सीलोन के नाम से जाना जाता था। फिर देश का नाम श्रीलंका रखने की मांग ने भी जोर पकड़ लिया। इसके बाद 1972में आधिकारिक तौर पर देश का नाम द रिपब्लिक ऑफ श्रीलंका रखा गया, जिसे 1978में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट ऑफ श्रीलंका किया गया। 

बोत्सवाना

मार्च 1885 में ब्रिटेन ने बोत्सवाना को आधिकारिक तौर पर इसका नाम बेचुयानालैंड रखा। लेकिन जब देश 30 सितंबर 1966 को आजाद हुआ तो देश का नाम बोत्सवाना रखा गया। यह नाम देश के सबसे बड़े जातीय समूह त्वाना के नाम पर रखा गया है।

Leave a comment