Bird Flu: भारत में मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, पश्चिम बंगाल से केस आने से मची दहशत, जानें इसके लक्षण

Bird Flu: भारत में मंडराया बर्ड फ्लू का खतरा, पश्चिम बंगाल से केस आने से मची दहशत, जानें इसके लक्षण

Bird Flu: दुनिया के कई देशों में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ये बिमारी अमेरिका से लेकर यूरोप तक पांव पसार रही है। अब इस बिमारी ने भारत में भी दस्तक दे दी है। पश्चिम बंगाल में एक 4 साल के बच्चे में इस वायरस की पुष्टि हुई है। ये जानकारी WHO ने दी है। कहा जा रहा है कि बच्चे में ये संक्रमण किसी पक्षी से हुआ है। देश में बर्ड फ्लू का केस आने से हेल्थ एक्सपर्ट्स में चिंता बढ़ गई है। लोगों को एक्सपर्ट्स ने अलर्ट रहने की सलाह दी है।

बता दें, भारत में इससे पहले साल 2019 में एक बच्चे में ये वायरस मिला था हालांकि वो बच्चा इलाज के बाद ठीक हो गया था। अब ये ताजा मामला देश में  दूसरा केस है। जिस बच्चे में ये वायरस मिला है उसमें हाइपरएक्टिव एयरवे बीमारी का पता चला था। बच्चे को शुरुआत में बुखार और पेट दर्द की शिकायत हुई थी। जिसके बाद एक सरकारी अस्पताल की लैब में इन्फ्लूएंजा बी और एडिनोवायरस मिला था। बच्चे में बर्ड फ्लू होने की आशंका लग रही थी। जिस वजह से बच्चे के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया। जांच में बच्चे को बर्ड फ्लू होने की की पुष्टि हुई है।

क्या होता है बर्ड फ्लू

बर्ड फ्लू, जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा भी कहा जाता है, एक वायरल इन्फेक्शन है जो मुख्यतः पक्षियों को प्रभावित करता है लेकिन कुछ मामलों में यह इंसानों और अन्य जानवरों को भी संक्रमित कर सकता है। बर्ड फ्लू का कारण इन्फ्लूएंजा टाइप ए वायरस होते हैं। इसके कई सबटाइप होते हैं, लेकिन सबसे आम और खतरनाक सबटाइप्स हैं H5N1 और H7N9।

बर्ड फ्लू के लक्षण:

बुखार: उच्च तापमान।

खांसी: सूखी या बलगम वाली खांसी।

गले में खराश।

मांसपेशियों में दर्द।

सिरदर्द।

थकान: अत्यधिक थकान महसूस करना।

श्वसन संबंधी समस्याएं: सांस लेने में कठिनाई।

पेट के लक्षण: कुछ मामलों में दस्त, उल्टी, पेट में दर्द।

Leave a comment