बिपाशा बसु ने शेयर की बेबी गर्ल की पहली तस्वीर, बताई स्वीट एंजेल बनाने की रेसिपी

बिपाशा बसु ने शेयर की बेबी गर्ल की पहली तस्वीर, बताई स्वीट एंजेल बनाने की रेसिपी

नई दिल्ली: बॉलीवुड के हॉट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर नए-नए पेरेंटस बने है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने फैंस को गुड न्यूज़ सुनाई थी कि उनके घर में बेबी गर्ल का आगमान हुआ है। जिसके बाद से वे दोनों अपनी एंजेल के साथ पेरेंटहुड को इंजॉय कर रहे हैं। वहीं अब आलिय भट्ट और रणबीर कपूर के बाद बिपाशा ने भी अपनी बेटी की पहली झलक को फैंस के साथ शेयर किया हैं। बता दें बेटी और हसबैंड करण सिंह ग्रोवर के साथ बिपाश की ये तस्वीर फैंस का दिल जीत रही हैं।

बिपाशा ने दिखाई बेटी की पहली झलक

बता दें बिपाशा बसु ने 12 नवंबर को बेबी गर्ल को जन्म दिया था। जिसके कुछ घंटो बाद बिपाशा और करण ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके फैंस को गुड न्यूज सुनाई थी। वहीं अब एक्ट्रेस ने फैंस का इंतजार खत्म कर बेटी की पहली झलक इंस्टा पर शेयर की है। तस्वीर में बिपाशा और करण विंडो के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं।

फोटो में करण सिंह ग्रोवर ने बेटी को हाथों में पकड़ा हुआ है। वहीं एक्ट्रेस बेटी को निहारते हुए नहीं थक रही हैं। कपल की तस्वीर बता रही है कि बेटी के जन्म के बाद उनकी लाइफ की खुशियां दोगुनी हो चुकी हैं। नन्ही परी की फोटो शेयर करते हुए बिपाशा ने बेटी की स्वीटनेस का सीक्रेट भी बताया। बिपाशा लिखती हैं, स्वीट बेबी एंजेल को बनाने की रेसिपी है।

-तुम्हारा क्वटर कप

-मेरा क्वटर कप

-हाफ कप मां की दुआएं

-जादू की थोड़ी सी टॉपिंग

-इंद्रधनुष की 3 बूंदे,  एंजल डस्ट, यूनिकॉर्न वाले स्पार्कल और सभी दिव्य चीजें.

-स्वादनुसार क्यूटनेस और Yumminess

फैंस ने फोटो पर लुटाया प्यार

जब से बिपाशा और करण ने बेटी की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की है तब से लोग इस पर खूब प्यार लुटाते दिखे। आपको बता दें बिपाशा और करण शादी के 6 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। वो दोनो शादी के बंधन में 30 अप्रैल 2016 में बंधे थे। दोनो की मुलाकात 'अलोन' के सेट पर हुई थी। जिसके बाद इस साल नवंबर में उन्होंने फैंस को ये न्यूज दी। बता दें बिपाशा ने अपने प्रेगेंसी की न्यूज अगस्त में शेयर की थी। जिसके बाद से बिपाश अपनी मैटनरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती आई है।

 

Leave a comment