शर्मनाक! नौकरी में बाधा न बन जाए बेटी, दंपत्ति ने साढ़े 3 महीने की मासूम को नदी में फेंका

शर्मनाक! नौकरी में बाधा न बन जाए बेटी, दंपत्ति ने साढ़े 3 महीने की मासूम को नदी में फेंका

Crime Story: एक अच्छी नौकरी और उसमें प्रोमोशन के लिए हम क्या नहीं करते। लेकिन, राजस्थान से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें नौकरी के लिए दंपत्ति ने अपनी साढ़े 3 महीने की बच्ची को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मांमले में आरोपी मां-बाप को गिरफ्तार कर लिया है। 

हैरान कर देने वाली ये घटना बीकानेर की है। बताया गया कि बाइक पर एक महिला और एक आदमी नहर के पास आए। उनके पास एक बच्ची थी। उन्होंने मौका देखकर बच्ची को नहर में फेंक दिया। बच्ची को फेंकने के बाद दोनों ने पीछे मुड़कर तक नहीं देखा और बाइक की स्पीड तेज करके फरार हो गए। 
 
इस घटना के चश्मदीदों ने दंपति के फरार होने के बाद नहर में कूदकर बच्ची को बचाने की कोशिश की।  लेकिन तब तक बच्ची मर चुकी थी। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पति को पुलिस ने कोलायत थाने के दियातरा गांव से गिरफ्तार कर लिया। वारदात के करीब 20 किलोमीटर दूर से पुलिस ने बाइक बरामद कर ली। 
 
पुलिस ने जब मामले में आरोपी दंपति से पूछताछ की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। पुलिस की पूछताछ के मुताबिक, दंपत्ति ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए नहर में फेंक कर मार दिया, क्योंकि वह उनकी चौथी संतान थी, जिसके चलते आरोपी पिता को अपनी नौकरी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आने लगा था। 
 
नौकरी पर खतरा बनी मासूम तो ली जान
 
बीकानेर के पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि आरोपी  पिता का नाम झंवरलाल है। वह विद्यालय सहायक के पद पर संविदा नौकरी कर रहा था। उसने दिसंबर में ही शपथ पत्र दिया था कि उसकी 2 ही संतानें हैं। साढ़े तीन महीने की अंशु का जन्म 13 अक्टूबर 2022 को हुआ था। वह दंपत्ति की चौथी संतान थी। इससे पहले उनकी 8, 10 और 3 साल की तीन और संतानें हैं। हालांकि, नौकरी पर खतरे के डर से ही आरोपी ने अपनी 8 साल की बच्ची को अपने भाई को गोद दे दिया था। 

Leave a comment