Bihar Police Recruitment 2023: बिहार में 1275 पदों पर निकली सब-इंस्पेक्टर की बंपर भर्ती, जानें जरूरी डिटेल्स

Bihar Police Recruitment 2023: बिहार में 1275 पदों पर निकली सब-इंस्पेक्टर की बंपर भर्ती, जानें जरूरी डिटेल्स

Bihar Police Recruitment 2023: बिहार पुलिस ने बंपर भर्तियां निकाली है। ये भर्ती दरोगा पद के लिए निकली है। दरअसल, बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने 1200 से भी ज्यादा पदों के लिए भर्तियां निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार 5 अक्टूबर से अप्लाई कर सकते हैं। अप्लाई के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.inपर जा सकते हैं।

पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग के तरफ से जारी नोटिफिकेशन में बताया गया है कि बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) में पुलिस अवर निरीक्षक के पद पर अधिसूचित कुल 1275 रिक्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की जाएगी। विज्ञापन संख्या 02/2023 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 अक्टूबर से 05 नवंबर 2023 तक चलेगी। चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-6 के तहत वेतनमान दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु

वहीं आवेदक की शैक्षणिक योग्यता और आयु की बात की जाए तो आवेदक का 01 अगस्त 2023 तक किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समान परीक्षा पास होना जरूरी है। वहीं आवेदक की उम्र 01 अगस्त 2023 को पुरुष अनारक्षित उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 20 साल और अधिक से अधिक उम्र 37 साल होनी चाहिए।

महिला वर्ग की बात करें तो उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 20 साल और अधिक से अधिक  उम्र 40 साल होनी चाहिए। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और तृतीय लिंग के पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए कम से कम उम्र 20सालऔर अधिक से अधिक उम्र 42 साल है।

कुल 1275 पद हैं खाली

वैकैंसी की बात करें तो  अनारक्षित के 441 पद पर वैकैंसी निकली है। ईड्ब्ल्यूएस के लिए 111 पद, ईबीसी के लिए 238 पद, ओबीसी के लिए 107 पद, तो बीसी महिला के लिए 82 पद, एससी के लिए 275 पद,एसटी के लिए 16 पद,
ट्रांसजेंडर के लिए 05 पद पर वैकेंसी निकली है। कुल मिलाकर 1275 पद खाली है।

Leave a comment