Lok Sabha Election 2024: ‘संविधान को मजबूत करने वाले सारे रास्ते बंद किए जा रहे हैं’ असम में प्रियंका गांधी की हुंकार

Lok Sabha Election 2024: ‘संविधान को मजबूत करने वाले सारे रास्ते बंद किए जा रहे हैं’ असम में प्रियंका गांधी की हुंकार

Priyanka Gandhi in Assam: असमके धुबरी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने असम सरकार के साथ केंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि असम में 'माफियाओं का राज' चल रहा है। जब आपके सीएम कांग्रेस पार्टी में थे तो उनके खिलाफ गंभीर आरोप थे। बीजेपी में जाते ही उन पर लगे सभी आरोप धुल गए। भाजपा ने एक वॉशिंग मशीन विकसित की है जहां भ्रष्ट लोगों को डालकर साफ कर दिया जाता है। ये चीज सबसे पहले उन्होंने आपके सीएम के साथ किया।

प्रियंका गांधी ने कहा कि यह ऐसी धरती है, जहां से पूरे देश को संदेश जाता है कि यह पूरा देश एक परिवार है और इस देश के लिए हम सब एकजुट होकर लड़ेंगे।राहुल गांधी जी ने दो यात्राएं निकाली। यात्रा का मकसद लोगों को संदेश देना था कि यह देश हम सबका है, हम एक हैं।चाहे किसी को अच्छा लगे या न लगे, राहुल जी सिर्फ सत्य बोलते हैं और सत्य के पथ पर चलते हैं। उन्होंने कहा किसत्य की परंपरा, हमारे देश की परंपरा है। महात्मा गांधी जी भी सत्य की राह पर चले थे।हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की नींव भी- सत्य, सच्चाई, जनता की सेवा- ही थी।

आज सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ खड़ी हैं- प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि आज देश में जैसी राजनीति चल रही है, उसे आपको गहराई से समझना पड़ेगा। एक जमाने में मीडिया जनता का प्रतिनिधित्व करती थी, सत्ता से सवाल किया जा सकता था। लेकिन आज सारी संस्थाएं एक पार्टी के साथ खड़ी हैं। चाहे वह मीडिया हो या चुनाव आयोग। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने वाले सारे रास्ते बंद किए जा रहे हैं।

Leave a comment