चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

चंदन मिश्रा हत्याकांड के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश घायल

Bihar News: चंदन मिश्रा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आरा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठेभड़ हुई। जिसमें दो बदमाश घायल हो गए। यह दोनों अपराधी चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल थे। फिलहाल, पुलिस ने घायल अपराधियों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। 

बिहार पुलिस के मुताबिक, भोजपुर में आज सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में बलवंत कुमार सिंह और रवि रंजन कुमार सिंह नाम के दो अपराधी घायल हो गए और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। अभिषेक कुमार नाम के तीसरे अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये दोनों अन्य अपराधियों के साथ 17 जुलाई को पारस अस्पताल में हुई हत्या की घटना में शामिल थे। इनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

अधिकारी के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के अनुसार मुख्य संदिग्ध एक सफेद रंग की गाड़ी में शहर से भाग निकले, जिसे यहां के पास बसंती हाईवे से गुजरते हुए देखा गया था। उन्होंने कि बाद में गाड़ी को तीन पुलिस थानों - आनंदपुर, कोलकाता लेदर कॉम्प्लेक्स और भांगर - के अधिकार क्षेत्र से गुजरते हुए देखा गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "कथित तौर पर इन लोगों ने अपराधियों को छिपने और उनके आने-जाने में मदद की। हम मामले की जांच के सिलसिले में उनकी कॉल लिस्ट और उनके व्हाट्सएप मैसेंजर चैट की जांच कर रहे हैं।

Leave a comment