Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: हरित आवरण बढ़ाने और जल संरक्षण की पहल, पर्यावरण संतुलन के साथ जारी है विकास- सीएम सम्राट चौधरी

Bihar News: हरित आवरण बढ़ाने और जल संरक्षण की पहल, पर्यावरण संतुलन के साथ जारी है विकास- सीएम सम्राट चौधरी

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास स्थित 'नेक संवाद' में नेपाल स्थित जनकपुर धाम से प्रारंभ होकर भारत के विभिन्न राज्यों से गुजरते हुये उत्तराखंड राज्य के देहरादून तक की साइकिल यात्रा, जिसका थीम 'प्रकृति ही प्रभु है' करनेवाले दल से मुलाकात की और उनका स्वागत किया। पर्यावरणविद् पद्म भूषण डॉ० अनिल प्रकाश जोशी के नेतृत्व में आयी यह टीम ने बिहार सरकार और मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा बिहार में पर्यावरण के क्षेत्र किये गये कार्यों की प्रशंसा करते हुये कहा कि बिहार पर्यावरण के क्षेत्र में देश में अनोखे ढंग से काम कर रहा है जो बिहार की आनेवाले वाली पीढ़ी के लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

मुलाकात के दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ अनिल प्रकाश जोशी जी, पंकज मालवीय जी सहित टीम के सभी लोगों का स्वागत करता हूं। जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्द्धन, नदियों के पुनर्जीवन, पर्यावरण जागरूकता को लेकर जन-जन तक संदेश पहुंचाने के लिए आप लोग जो यात्रा कर रहे हैं इसके लिए शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने कहा कि बिहार-झारखंड बंटवारे के बाद बिहार का हरित आवरण क्षेत्र 06 प्रतिशत रह गया था। पूर्व मुख्मयंत्री नीतीश कुमार एवं स्व० सुशील कुमार मोदी के नेतृत्व में बिहार ने पिछले 20 वर्षों में जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण का कार्य तेजी से किया है। मुझे बताते हुये खुशी हो रही है कि बिहार का हरित आवरण क्षेत्र अब बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। पहले बिहार का सिंचित जमीन 21 लाख हेक्टेयर था जो अब बढ़कर 44 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष 32 प्रतिशत कम वर्षापात हुआ है लेकिन नेपाल से आनेवाले पानी के चलते बिहार में बाढ़ की स्थिति बनी। गंडक, कोसी और गंगा नदी के पानी को व्यवस्थित करने के लिए हमलोग स्थायी योजना पर काम कर रहे है। सोन नदी के जल के बंटवारे को लेकर बिहार और झारखंड के बीच सहमति बन गई है। हमलोग इन्द्रपुरी बराज का निर्माण करायेंगे और सोन नदी के पानी को फल्गु नदी से लिंक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की ग्रामीण सड़कें काफी अच्छी हैं। सभी घरो तक बिजली पहुंचा दी गई है और 24 घंटे लोगों को निर्बाध बिजली आपूर्ति की जा रही है। बिहार में विकास के काम तेजी से किये जा रहे है लेकिन विकास की गति को पर्यावरण के साथ जोड़कर संतुलित रखते हुये किया जा रहा है। बिहार की ग्रामीण महिलायें आत्मनिर्भरता की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं। 01 करोड़ 81 लाख महिलायें स्वरोजगार से जुड़ी हैं। 50 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। 60 लाख पशु सखी बनाये जा रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि 2030 तक बिहार की सभी महिलाओं को स्किल्ड बनायेंगे। गांव की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी तो राज्य की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ईको टुरिज्म पर तेजी से काम किया जा रहा है। बिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए हमलोगों ने योजना बनायी है और उस पर बेहतर ढंग से काम किया जा रहा है। बिहार में जल प्रबंधन को लेकर कार्य योजना बनायी गयी है ताकि बिहार के पानी का सदुपयोग हो। बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। हमलोग बिहार को फिर से उस ऊंचाई तक ले जाने के लिए सभी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। पौधारोपण, ग्रीन एनर्जी सहित अन्य पर्यावरणीय कार्यों को लेकर यहां के लोग जागरूक हैं। बिहार डेवलपमेंट डायलॉग सीरिज को लेकर जो आपने सुझाव दिया है उस पर हमलोग पहले से काम कर रहे हैं। पर्यावरण सहित बिहार के विकास को लेकर आप सभी का जो सुझाव होगा उसका हम स्वागत करते हैं। आप सब बिहार आये हैं यह हमलोगों के लिए खुशी की बात है। आपका पुनः अभिनन्दन करते हैं और आपकी सुखद यात्रा की कामना करते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: धामी सरकार में नर्सिंग शिक्षा को बढ़ावा, 3 नए कॉलेज खुले; 321 सीटें बढ़ीं

Uttarakhand News: उत्तराखंड में नर्सिंग शिक्षा की मजबूती और युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जुलाई 2021 से प्रदेश में तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेजों की स्थापना हो चुकी है, जिससे प्रदेश को नर्सिंग पाठ्यक्रमों में 321 अतिरिक्त सीटें मिली है। इसी के साथ राजकीय नर्सिंग कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की संख्या बढ़कर 879 हो चुकी हैं, इसके अलावा प्रदेश के निजी नर्सिंग संस्थानों में सीटों की संख्या 10,616 तक पहुंच चुकी है।

Uttarakhand News: फिल्म शूटिंग के लिए पहली पसंद बन रहा उत्तराखंड, मसूरी से नैनीताल तक बढ़ी रौनक, CM धामी ने बताई सरकार की प्राथमिकता

Uttarakhand News: उत्तराखण्ड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, मनोरम पर्वतीय भू-दृश्यों, ऐतिहासिक स्थलों और फिल्म शूटिंग के अनुकूल वातावरण के चलते बड़े फिल्म निर्माताओं की पसंद बनता जा रहा है। राज्य में इन दिनों बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग की जा रही है। अक्षय कुमार मसूरी और लैंढौर क्षेत्र में तो जाह्नवी कपूर  नैनीताल में शूटिंग कर रहे है। बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स के उत्तराखण्ड पहुंचने से राज्य की फिल्म-अनुकूल छवि को मजबूती मिलने के साथ ही पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावनाएं भी बढ़ी हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast