
Nalanda Crime: बिहार के नालंदा जिले में नदी के किनारे मां-बेटे का शव मिलने हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। पूरे गांव में मातम सा छा गया।
घटना के संबंध में मृतक के परिजन ने बताया कि सोमवार को मां बेटे गांव से उत्तर घेरावा खंधा स्तिथ खेत में काम करने के लिए गए थे। जब शाम हुई तो मां बेटे घर नहीं लौटे इसके उपरांत खोजबीन की जाने लगी लेकिन दोनों का कहीं अता-पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह जब शौच के लिए लोग नदी किनारे गए तो नदी में शव को उपलाया हुआ देखा,इसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
डूबने के कारण हुई मौत
परिजन आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि खेत जाने के लिए कटाहीन नदी पार करने के दौरान मां-बेटे गहरे पानी में चले गए। जिसके कारण डूब कर दोनों की मौत हो गईं। परिजनों को जैसे ही शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों के चित्कार से गांव का माहौल गमगीन हो गया।
जांच में जुटी पुलिस
वहीं इस मामले में सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि नदी में शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया। आवेदन मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है।
Leave a comment