सावन में मटन पार्टी! ललन सिंह के भोज पर सियासी भूचाल

सावन में मटन पार्टी! ललन सिंह के भोज पर सियासी भूचाल

Bihar News:बिहार की राजनीति में एक बार फिर भोजन से विवाद खड़ा हो गया है। वो भी सावन के पवित्र महीने में मटन पार्टी को लेकर। केंद्रीय मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने लखीसराय के सूर्यगढ़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का आयोजन किया और अब यह मामला सियासी तूल पकड़ता जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री और जदयू सांसद ललन सिंह सूर्यगढ़ा विधानसभा पहुंचे। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री डॉ अशोक चौधरी भी मौजूद थे। मंच से कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।ललन सिंह ने कहा कि जो सावन मनाते हैं उनके लिए भी इंतजाम है, और जो नहीं मनाते उनके लिए भी।इसके बाद कार्यकर्ताओं को सावन महीने में मटन-चावल का भोज दिया गया, जिसे लेकर राजनीति गर्मा गई है।

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का तीखा बयान

RJD प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी का तीखा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सावन के महीने में मटन पार्टी दे रहे हैं, बीजेपी वाले चुप क्यों हैं? ये लोग दूसरों को धर्म का ज्ञान देते हैं और खुद परंपरा तोड़ते हैं। इनका दोहरा चरित्र उजागर हो गया है।RJD की रोहिणी आचार्य का कविता कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि ढोंग रच-रच ढकोसले फैला... दोहरे चरित्र वाले।

आपको बता दें कि राजनीति में भोजन पहले भी विवाद का कारण बनता रहा है। तेजस्वी यादव और लालू यादव भी धार्मिक महीनों में मांसाहार को लेकर निशाने पर आ चुके हैं।

Leave a comment