बाल सुधार गृह में एक किशोर ने किया सुसाइड, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, हुआ हंगामा

बाल सुधार गृह में एक किशोर ने किया सुसाइड, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका, हुआ हंगामा

Bihar News:बिहार के खगड़िया में बाल सुधार गृह के एक विधि विवादित किशोर ने बीते मंगलवार की रात आत्महत्या कर ली है। किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बाल सुधार गृह प्रशासन के कर्मियों उसे उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मृतक के परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई है।विरोध में सदर अस्पताल में कुछ समय के लिए हुआ हंगामा। हालांकि मौजूद अधिकारियों के समझाने के बाद आक्रोशित परिजन शांत हुए।

परिजनों की माने तो किशोर के गले में जख्म का निशान है।हाथ मोड़ा हुआ है।पैर में भी चोट लगी है।परिजन ने कहा कि बीते 6 अक्टूबर को उससे भेंट करने गए थे, किशोर बिल्कुल ठीक था।आज सूचना मिली कि वह आत्महत्या कर लिया।परिजन ने कहा चोरी के मामले में किशोर पकड़ाया था।करीब 15 दिन पहले उसे बाल सुधार गृह भेजा गया था। मृतक बेगूसराय जिला का रहने वाला था।

जांच में जुटी पुलिस

हालांकि सदर SDO  धनंजय कुमार ने कहा कि मुझे सूचना मिली कि बाल सुधार गृह में एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मैं और मुख्यालय डीएसपी सदर अस्पताल पहुंचे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जो भी कानूनी प्रक्रिया है, उसको अपनाया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment