Kaimur Road accident: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने कंटेनर में मारी टक्कर, 3 की मौत, 7 घायल

Kaimur Road accident: कैमूर में भीषण सड़क हादसा, स्कॉर्पियो ने कंटेनर में मारी टक्कर, 3 की मौत, 7 घायल

Kaimur road accident: बिहार के कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के समीप NH 19 के दक्षिणी लेन में सुबह के समय एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बता दें कि खड़ी कंटेनर में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी। नतीजा इस हादसे में एक महिला सहित तीन की मौत हो गई। जबकि स्कॉर्पियो में सवार 7 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, तीनों मृतकों में पहला मुस्लिम अंसारी 45 वर्ष के रूप में की गई है, जो झारखंड का रहने वाला है। जबकि दूसरा मुन्ना अंसारी 45वर्ष और तीसरी महिला रजिया खातून उम्र 60वर्ष ये दोनों रोहतास के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दुर्गावती पुलिस व एन एच ए आई पेट्रोलिंग की टीम ने सभी घायलों को दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

जांच में जुटी पुलिस

NHAI पेट्रोलिंग कर्मी से मिली जानकारी के मुताबिक स्कॉर्पियो में सभी सवार सासाराम के तिरकुलिया के रहने वाले हैं। घटना के संबंध में दुर्गावती थाने के सब इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार पंडित ने बताया कि दुर्गावती थाना क्षेत्र के छज्जूपुर पोखरे के समीप एक कंटेनर में पीछे से स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी है। इस घटना में एक महिला सहित तीन की मौत हुई है।बाकी अन्य सात लोग घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है। सभी तीनों शव को कब्जे में कर पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे मामले की जानकारी के लिए परिजन का इंतजार किया जा रहा है। परिजन के आने के बाद हीं पूरी जानकारी हो पाएगी।

इधर, दुर्गावती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉक्टर निकाईल अंसारी ने बताया कि एक घटना में कुल आठ लोगों को अस्पताल लाया गया था। जबकि दो को मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में ले जाया गया है। इस घटना में तीन लोगों की स्पॉट डेथ हुई है। वही पांच गंभीर थे जिनका प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में उमर अंसारी 70वर्ष, फातिमा 15वर्ष, हाजरा खातून 40 वर्ष, अशरफ अंसारी 30 वर्ष, अमीर अंसारी 12 वर्ष, नसीम अंसारी 45 वर्ष, मुस्कान परवीन 42 वर्ष के रूप में हुई।

तीन लोगों की मौके पर मौत

वहीं इस संबंध में दुर्गावती थाना अध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि आज बृहस्पतिवार की आल्हा सुबह एक स्कार्पियो सवार ने खड़ी कंटेनर में जाकर मारी टक्कर जिसमें मौके पर तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भेज दिया गया।

 

Leave a comment