'राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाते तो क्या आपकी पत्नी को बनाते?' ये क्या बोल गए लालू यादव

'राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाते तो क्या आपकी पत्नी को बनाते?' ये क्या बोल गए लालू यादव

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के एक केंद्रीय मंत्री पर निशाना साधा। लालू ने कहा कि बीजेपी ने अपने किसी केंद्रीय मंत्री को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। वह (केंद्रीय मंत्री) कहते थे कि लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद लालू ने कहा कि अगर राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया होता तो क्या आपकी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाते? लालू गोवर्धन पूजा पर पटना में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राबड़ी नहीं होती तो राजद और हमारी सरकार नहीं होती- लालू

दरअसल, लालू प्रसाद आज अपने पुराने रंग में दिखे। उनके निशाने पर बीजेपी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी थे। लालू ने कहा कि उन्होंने बार-बार हमसे हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए संपर्क किया। लालू प्रसाद ने कहा- "हाजीपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए हमसे संपर्क करते थे। बीजेपी ने उन्हें यादवों का मुख्यमंत्री बनाने की बात कही थी। उनका कहना था कि लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बनाया। दिया, अगर राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाया होता तो क्या आपकी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया होता? राबड़ी देवी नहीं होती तो आज राजद हमारी सरकार नहीं होती।

यदुवंशियों को बांटा जा रहा है-लालू

इतना ही नहीं, लालू प्रसाद ने अपने भाषण में यह भी आरोप लगाया कि जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां यदुवंशियों को बांटा जा रहा है। उन्होंने कहा, 'जिस तरह भगवान कृष्ण ने कमजोर लोगों और प्राणियों की रक्षा की, उसी तरह हमारी गठबंधन सरकार में 75% आरक्षण दिया गया। इसके अलावा लाखों लोगों को शिक्षक भी बनाया गया है और लाखों की बहाली होने वाली है। हमारे शासन से पहले कमजोर वर्ग के लोगों को वोट देने की इजाजत नहीं थी। लोग बलपूर्वक बूथों पर कब्जा कर लेते थे।

Leave a comment