Search KhabarFast

Press ESC to close

Bhagalpur Crime: 7 दिनों में सात मर्डर,पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

Bhagalpur Crime: 7 दिनों में सात मर्डर,पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में अपराध चरम पर है, आए दिन बेखौफ बदमाश वारदात को अंजाम पे अंजाम दे  रहे हैं। भागलपुर में 7 दिनों में 7 मर्डर के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल निशान खड़े हो गए है। ताजा मामला कजरेली थाना क्षेत्र का है जहां कुछ अज्ञात अपराधियों  ने बीए पार्ट वन में पढ़ रहे छात्र का बेरहमी से दिनदहाड़े गला रेत कर हत्या कर दी मृतक युवक की पहचान सिमरिया बहादुरपुर निवासी भरत लाल सिंह के 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक सिंह के रूप में हुई है।

मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि उन्होंने आखिरी बार अभिषेक को घर में रात्रि 12:00 बजे देखा जिसके बाद वह सुबह किसी काम से बाहर निकला था। तभी कुछ देर में ग्रामीणों के शोरगुल से उसकी मौत की खबर मिली। जानकारी मिलने पर एक नाले के किनारे में पाया।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर कजरेली पुलिस मौके पर पहुंची की कार्यवाही में जुट गई। फिलहाल मृतक के हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की तहकीकात कर रही है। आईएफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है दबे जुबान से कुछ लोगों का कहना है शायद प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है जिसके चलते ईसकी जान गई है।

मृतक की चाची ने कहा अभिषेक अपने रूम में छत के ऊपर सोया हुआ था अचानक वह देर रात अपने घर से निकला हम लोगों को लगा अब वह वापस लौटेगा लेकिन सुबह पड़ोसियों से पता चला कि उसका कुछ अपराधियों द्वारा गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है जब सुबह हम लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो अभिषेक की लाश नाले में पड़ा मिला।

अभिषेक के चाचा ने कहा हम लोगों को कुछ भी पता नहीं वह पढ़ने लिखने वाला लड़का था लेकिन कैसे क्या हो गया कुछ कह नहीं सकता हूं हम लोगों को गांव वालों से पता चला जब जाकर देखा तो उसकी लाश नाले में बुरी तरीके से क्षत-विक्षत स्थिति में पड़ा मिला।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast