
Tripal Murder In Begusarai: बेगूसराय से दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां पर एक ही परिवार के पांच सदस्यों पर जानलेवा हमला किया गया। इस घटना में पति, पत्नी और बेटी की गला काटकर हत्या कर दी गई। हालांकि, इस परिवार के एक बेटे की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है, जबकि एक बेटा किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब रहा था। यह घटना बिछवाड़ा थाना क्षेत्र के रशीदपुर चिरंजीवीपुर वार्ड नंबर 12 की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वही फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
बता दें कि घायल हुए बच्चे को पीएससी में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि संजीवन महतो अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे, तभी सोई अवस्था में अपराधियों ने गर में घुसकर धारदार हथियार से पति-पत्नी एक पुत्र और पुत्री की गर्दन काट दी, जिसमें पति-पत्नी और पुत्री की मौत हो गई है, जबकि एक पुत्र गंभीर रूप से घायल है।
जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया जा रहा ह कि संजीवन महतो ने दो शादी की थी। पहले से एक बड़ा लड़का है। ग्रामीणों का कहना है क आपसी रंजिश में ही अपराधियों ने इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बताया ये भी जा रहा है कि अपराधियों ने एसिड भी सभी लोगों के शरीर पर डाला है। हालांकि, कि पुलिस ने अभी इस मामले की कोई पुष्टि नहीं की है, घटना की असल वजह क्या है ये भी अब तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Leave a comment