Bihar News: ‘…मैं रोकूंगा भाजपा का रथ’ बिहार में तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

Bihar News: ‘…मैं रोकूंगा भाजपा का रथ’  बिहार में तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद के रफीगंज के आर बी आर खेल मैदान मे महागठबंधन के चुनावी सभा को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और वीआईपी सुप्रीमो मुकेश साहनी सहित कई नेताओं ने आम जनता को सम्बोधित किया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि आडवाणी के रथ को लालू यादव ने रोका था. भाजपा के रथ को मैं रोकूंगा।

कार्यक्रम का अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा,प्रखंड ने किया। सभा को सम्बोधित करते हुएतेजस्वी यादव ने कहा कि आडवाणी के रथ को लालू यादव ने रोका था। भाजपा के रथ को मैं रोकूंगा।  इन्होंने कहा अभय कुशवाहा पहले राजद में थे। अब पुराने घर में लौट आये है। उन्होंने कहा कि चाचा पलट गये। चाचा अभिभावक है सम्मान करते है। उन्होंने कहा जदयू में सम्मान नहीं मिलता है। मुख्यमंत्री को हाई जैक कर लिया गया है।

भाजपा पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कसा तंज

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने 10 लाख  सरकारी नौकरी देने की बात कहा था। जिसमे मैंने मात्र 17 महीने में 5 लाख लोगों को नौकरी दी है। पांच साल और मौका मिलता तो कितना और नौकरियां देते। ये लडाई नया रास्ता दिखायेगा। उन्होंने भाजपा पार्टी जमकर तंज कसा है और कहा भाजपा जूमलेवाजों की पार्टी है, खाते हुए फिल्मी अंदाज में गाने का बोल भी बोला है।  

लालू यादव की तेजस्वी ने की तारीफ 

तेजस्वी यादव ने कहा कि अपने पिता का जमकर गुणगान करते दिखे कहा लालू यादव रेल मंत्री थे तो सभी कुली को स्थायी नौकरी दिया था और रेल भाडा भी कम किया था। तीन रेल कारखाना भी खुले थे,भाजपा से न लालू जी डरे और न हम डरेंगे। उन्होंने आमजनों से उन्होंने अभय कुशवाहा के पक्ष में वोट डालने का अपील किया है।

Leave a comment