अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के PA पर लगाए गंभीर आरोप, जनता के सामने खोली पार्टी की पोल-पट्टी!

अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के PA पर लगाए गंभीर आरोप, जनता के सामने खोली पार्टी की पोल-पट्टी!

Archana Gautam: बिग बॉस 16 से चर्चा बटोरने वाली अर्चना गौतम ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सलाहकार पर गंभीर आरोप लगाए है। अर्चना गौतम ने सोमवार 27 फरवरी को फेसबुक लाइव किया, जिसमें उन्होंने दावा किया कि प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह ने उन्हें दो कौड़ी की औरत कहा है। अर्चना ने यह भी दावा किया कि संदीप सिंह ने उन्हें रायपुर सत्र के दौरान धमकी दी कि अगर ज्यादा बोली तो जेल में डलवा दूंगा। यही नहीं, संदीप सिंह ने अर्चना गौतम को हाल ही प्रियंका गांधी से मिलने भी नहीं दिया। इसके बाद अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव किया और संदीप सिंह पर कई आरोप लगाए।

बता दें कि अर्चना गौतम ने दावा किया है कि संदीप सिंह से पूरी कांग्रेस पार्टी नाराज है। संदीप सिंह को तमीज नहीं है कि महिलाओं से कैसे बात की जाती है। वहीं अर्चना गौतम के पिता ने भी बेटी की जान को खतरा बताया है और कहा है कि अर्चना को कुछ भी हो सकता है। इसलिए अर्चना गौतम के पिता ने बेटी के लिए सुरक्षा की मांग भी की है।फेसबुक लाइव में अर्चना गौतम ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे लोगों को पार्टी में रखा ही क्यों गया है? अर्चना गौतम ने कहा कि ऐसे ही लोग पार्टी को अंदर से खा रहे हैं और बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह किसी भी महिला को प्रियंका गांधी से मिलने ही नहीं देते हैं। वह हर चीज, हर बात प्रियंका गांधी से छुपा रहे हैं। अर्चना गौतम ने कहा कि खुद उन्हें प्रियंका गांधी से मिलने में एक साल लग गया।

क्या है पूरा मामला?

अर्चना गौतम को संदीप सिंह ने धमकी क्यों दी? दोनों के बीच क्या मसला है? आइए आपको सारा मामला विस्तार से समझाते हैं। अर्चना गौतम ने 2022 में मेरठ की हस्तिनापुर सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन वह बुरी तरह हार गईं। तब अर्चना गौतम ने कुछ नहीं कहा। लेकिन 'बिग बॉस 16' के बाद से लगातार सुर्खियों में बनीं अर्चना गौतम ने 27 फरवरी को फेसबुक लाइव रखा। इसमें उन्होंने प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह पर आरोप लगाए। दावा किया कि रायपुर सत्र के दौरान संदीप ने उन्हें धमकी दी थी। अर्चना ने यह भी कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी संदीप सिंह से नाराज है।

Leave a comment