IND vs NZ 2nd Test: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे टेस्ट मैच में होगी इस खिलाड़ी की एंट्री

IND vs NZ 2nd Test: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, दूसरे टेस्ट मैच में होगी इस खिलाड़ी की  एंट्री

IND vs NZ 2nd Test Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच गुरुवार से शुरू हो रहा है। वहीं, टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद अब टीम इंडिया की परीक्षा दूसरे मैच में होगी। यानी भारतीय टीम को हर हाल में ये मैच जीतना होगा। न्यूजीलैंड की टीम पहले मैच में भारत को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी है। इसी बीच, टीम इंडिया का धांसू खिलाड़ी अपना अगला मुकाबला खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

ऋषभ पंत की होगी एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु में खेला था। जिसमें टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोटिल हो गए थे। जिसकी वजह स उन्हें फिजियो के साथ मैदान छोड़ना पड़ा। लेकिन अब ये खबर सामने आ रही है कि ऋषभ पंत अगले मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे।

चोटिल होने के बावजूद ऋषभ ने 99 रनों की पारी खेली थी। वे अपना शतक तो पूरा नहीं कर पाए, लेकिन इसके बाद भी इसे शतक से कम भी नहीं माना जा सकता। लेकिन ऋषभ एक बार फिर मैदान पर लौट रहे है। अब देखना होगा कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया दूसरे मैच में किस तरह से पलटवार करती है।

Leave a comment