Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा प्रशासन में बड़ा बदलाव, 7 जिलों की कमान महिला उपायुक्तों के हाथ

हरियाणा प्रशासन में बड़ा बदलाव, 7 जिलों की कमान महिला उपायुक्तों के हाथ

Haryana News: हरियाणा में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। राज्य के 23 जिलों में से 7 जिलों की कमान अब महिला उपायुक्तों के हाथ में है। इससे प्रशासन में महिला नेतृत्व की भागीदारी बढ़ी है। हाल ही में हुए तबादलों में कई जिलों में नए उपायुक्त नियुक्त किए गए हैं। 2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनदीप कौर को चरखी दादरी का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं 2017 बैच की डॉ. Vaishali Sharma को जींद की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले 2018 बैच की वर्षा खनगवाल  को झज्जर का उपायुक्त नियुक्त किया गया था।

ये महिलाएं बनी उपायुक्त

यमुनानगर में 2015 बैच की प्रीती IAS, सोनीपत में नेहा  सिंह  IAS, कैथल में अपराजिता IAS और महेंद्रगढ़ में अनुपमा अंजलि  IAS पहले से ही उपायुक्त के रूप में कार्य कर रही हैं। विशेष बात यह है कि इन सात महिला उपायुक्तों में से कुछ अधिकारी हरियाणा सिविल सर्विस (HCS) से पदोन्नत होकर आईएएस बनी हैं। इससे राज्य में प्रशासनिक ढांचे में विविधता और अनुभव दोनों बढ़े हैं।

इन्हें बनाया गया आईएएस 

चार जिलों में HCS से प्रमोट होकर आईएएस बने अधिकारियों को उपायुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, जिनमें चरखी दादरी, हिसार, झज्जर और पंचकूला शामिल हैं। वहीं तीन जिलों में नॉन-HCS कोटे से चयनित आईएएस अधिकारी तैनात हैं। इनमें फतेहाबाद में डॉ. विवेक भर्ती , पानीपत में डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ और पलवल में डॉ. जेन्द्र  कुमार चिल्लर  शामिल हैं। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?   

विशेषज्ञों का मानना है कि उपायुक्त का पद आईएएस अधिकारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक होता है। वर्तमान में कई जिलों में सीधी भर्ती से आए आईएएस अधिकारी भी इस पद पर कार्यरत हैं। यह बदलाव हरियाणा प्रशासन में नई कार्यशैली और बेहतर सुशासन की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

जिला प्रशासन में आएगी तेजी

सरकार का कहना है कि महिला अधिकारियों की तैनाती से जिला प्रशासन में तेजी और पारदर्शिता आएगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों की निगरानी मजबूत होगी। आने वाले समय में भी कई अन्य जिलों में भी नई नियुक्तियां की जा सकती हैं। यह बदलाव हरियाणा में प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है और लोगों में नई उम्मीदें जगी हैं। 

Also read: Haryana: हरियाणा में दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे दबने से चार लोगों की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather Update: अगले 3 घंटों में हरियाणा के कई जिलों में तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

Haryana Weather Update: हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी ताजा अल्पअवधि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के कई जिलों में अगले तीन घंटों के दौरान तेज धूल भरी हवाएं, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Punjab Civic Polls: नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में AAP की प्रचंड जीत, CM ने जनता का जताया आभार

Punjab Civic Polls: पंजाब के नगर निगम और नगर पंचायत चुनावों में आम आदमी पार्टी ने प्रंचड जीत दर्ज की है। जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने एक बार फिर 'आप आदमी पार्टी सरकार' के कामों पर अपनी मुहर लगा दी है। विधानसभा, लोकसभा, पंचायत चुनावों और अब नगर निगम तथा नगर पंचायत चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने ज़बरदस्त जीत हासिल की है। हमारे उम्मीदवारों ने 90% से ज़्यादा नगर परिषदों में जीत दर्ज की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast