
FIFA Women's World Cup: FIFAविश्व कप के फैंस का इंतजार जल्द ही खत्म होने जा रहा है। फ़ुटबॉल महिला विश्व कप का आगाज 20 जुलाई से होगा, जो 20 अगस्त तक ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। फ़ुटबॉल आज के दौर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेल है। इसके साथ ही FIFAने महिला खिलाड़ियों की आय में बढ़ोतरी के साथ-साथ विश्व कप कीप्राइज मनीका भी ऐलान कर दिया है।
आपको बता दें कि, महिला फ़ुटबॉल खिलाड़ियों ने FIFAसे अपनी आय को लेकर चिंताएँ व्यक्त की थी। खिलाडिंयो का कहना था कि फीफा की बढ़ती लोकप्रियता के बाद भी उनकी आय में अभी तक कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए फीफा ने कहा है कि, खिलाड़ियों की कमाई में बढ़ोतरी होगी और एक खिलाड़ि की कम से कम कमाई $30,000 तक हो सकती है। बता दें कि, इस बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित किए जाने वाले महिला विश्व कप में 32 टीमें भाग लेंगी। इसके साथ ही विजेता टीम को $270,000की प्राइज मनी भी दी जाएगी।
FIFAने आगे जोड़ा, खिलाड़ियों को दि जाने वाली आय इस बात पर निर्भर करती है कि वो 20 अगस्त को खत्म होने वाले इस टूर्नामेंट में कितनी आगे तक जाते हैं। फीफा की ओर से महिला खिलाड़ियों का औसत वेतन $14,000 है।फीफा की ओर से महिला खिलाड़ियों के वेतन में पहली बार बढ़ोतरी की गई है। वैश्विक खिलाड़ियों के संघ FIFPro ने इस का स्वागत करते हुए कहा कि फीफा ने "खिलाड़ियों की आवाज सुनी है।'
Leave a comment