Search KhabarFast

Press ESC to close

जेल में हुई दो गैंगस्टरों की मौत के बाद पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 अधिकारियों पर गिरी गाज

जेल में हुई दो गैंगस्टरों की मौत के बाद पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 अधिकारियों पर गिरी गाज

IG press conference in the case of the death of two gangsters: जेल में बंद आरोपियों के बीच झड़प के बाद हुई दो गैंगस्टर की मौत के मामले में आज पंजाब पुलिस के आईजी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। पंजाब पुलिस के आईजी सुखचैन गिल ने कहा कि 26 फरवरी को गोइंदवाल जेल में गैंगस्टर के 2 गुट आपस में भिड़ गए थे,जिसमें दो गैंगस्टरों की मृत्यु हुई जबकि एक घायल हो गया। पंजाब सरकार कार्रवाई करते हुए 5 जेल अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया,7 जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है।

चंडीगढ़ में सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि जी-20 की अमृतसर मीटिंग तय कार्यक्रम के मुताबिक होगी। इसे लेकर कानून व्यवस्था बनाए रखने में पंजाब पुलिस पूरी तरह सक्षम है। बता दें कि बीते दिनों पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में जेल में बंद आरोपियों के बीच झड़प हो गई था, इस झड़प में दो गैंगस्टर की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है।

इस पर डीएसपी जसपाल सिंह ढिल्लों का बयान सामना आया था जिसमें उन्होंने बताया था कि पंजाब गोइंदवाल साहिब जेल में बदमाशों के बीच मारपीट हुई, जिसमें रय्या निवासी दुरान मनदीप सिंह तूफान और बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह मोहना की मौत हो गई। बठिंडा निवासी केशव सिविल अस्पताल तरनतारन में भर्ती कराया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast