Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA CRIME: 'पुलिस आई तो अपने पांव...'आरोपी के समर्थन में महापंचायत, पुलिस को दी बड़ी चेतावनी

HARYANA CRIME: 'पुलिस आई तो अपने पांव...'आरोपी के समर्थन में महापंचायत, पुलिस को दी बड़ी चेतावनी

Haryana crime: हरियाणा के भिवानी जिले में जली बोलेरो में मिले दो शव के मामले में आज आरोपी मोनू मानेसर के समर्थन में महापंचायत की गई। इस महापंचायत में भारी तादाद में लोग मौजूद रहे। वहीं भीड़ ने सड़क पर जाम लगा लिया। वहीं महापंचायत में राजस्थान पुलिस को खुली धमकी दी गई। वहीं कहा जा रहा है कि यहपूरा मामला गो तस्करी से जुड़ा है। दरअसल, मृतक जुनैद पर गो तस्करी के 5 मामले दर्ज थे। जबकि नासिर का कोई क्राइम रिकॉर्ड नहीं मिला है।

महापंचायत ने पुलिस को दी धमकी

दरअसल बोलेरो में मिले शवों के मामलों में आज आरोपी मोनू के समर्थन में मानेसर में हिंदू महापंचायत की गई। इस महापंचायत में ऐलान किया गया कि मोनू मानेसर और उसकी टीम के लिए फंड बनाया जाएगा, ताकि कानूनी लड़ाई लड़ी जा सके। इतना ही नहीं महापंचायत में धमकी दी गई कि अगर राजस्थान पुलिस मोनू पर कार्रवाई करने के लिए आती है, तो वह अपने पांव से वापस नहीं जाएगी। साथ ही महापंचायत ने इस मामले में सीबीआई जांच की भी मांग की। 
 

क्या है पूरा मामला

दरअसल हरियाणा के भिवानी के लोहारू में 16 फरवरी को जली हुई एक बोलेरो कार में दो कंकाल मिले थे। मृतकों की पहचान नासिर (25) और जुनैद (35) के तौर पर हुई है। दोनों राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले थे। मृतकों के परिजनों ने बुधवार को नासिर और जुनैद के अगवा होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मृतकों के परिजनों ने अपनी शिकायत में कहा था कि बजरंग दल के कार्यतकर्ताओं ने दोनों का भरतपुर से अपहरण किया। इस मामले में पुलिस ने बजरंग दल और गो रक्षा दल के मोनू मानेसर समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज किया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

DELHI NEWS: मुस्तफाबाद में भयावह वारदात, युवक की चाकू मारकर की गई हत्या, इलाके में दहशत

DELHI NEWS: पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही दयालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

दिल्ली में खौफनाक वारदात, पार्क में टहलते व्यापारी को बदमाशों ने उतारा मौत के घाट

Delhi Crime News: दिल्ली के सुभाष प्लेस थाना इलाके में एक जनरल स्टोर के व्यापारी की चाकूओ से घोपकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत मच गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

कौन है मुन्ना ब्रैंपटन? जिसने कनाडा में मचाया कत्लेआम, लॉरेंस विश्नोई के लिए मर-मिटने को तैयार

Lawrence Bishnoi Gang:कनाडा में इन दिनों गैगस्टर और अपराधियों ने कहर बरपा रखा है। हाल में हुई घटनाओं ने हड़कंप मचा दिया है। इस वक्त मुन्ना ब्रैंपटन का नाम सुर्खियों में चल रहा है। ये गैंग कनाडा में अपराध के जरिए डर का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast