
दौसा: राजस्थान में दर्दनाक हादसा हो गया। बता दें कि यात्रियों से भरी बस एक पिकअप से टकरा गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन से ज्य़ादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए हैं। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया हैं।
जानकारी के अनुसार, दौसा जिले के सैंथल इलाके में कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होने गए पार्टी के नेताओं की बस एक पिकअप से टकरा गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई वहीं कई घायल हो गए हैं। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। घायलों को जयपुर में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 34 लोग सवार थे। बस में सवार लोगों की पहचान हिमाचल के लाहौल स्पीति से हुई हैं।
पुलिस के अनुसार, बस में पंचायती राज संस्थाओं का प्रतिनिधिमंडल सवार था। जो राजस्थान में एक पिकअप बस से जा टकरा गई। पिकअप में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा। अनियंत्रित पिकअप को बचाने के चक्कर में बस चालक ने वाहन को सड़क से नीचे उतार दिया था।जिसके बाद ये हादसा हो गया हैं।
Leave a comment