
BHAI DOOJ 2023: आज पूरे देश में भाईदूज का त्यौहार मनाया जा रहा है। वहीं यह त्यौहार हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्यौहार बिल्कुल रक्षाबंधन की तरह ही होता है। इस त्यौहार को भी भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है।
आपको बता दें कि, भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाने वाला त्यौहार आज भाई दूज है। वहीं इस त्यौहार का पहला शुभ मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक है। वहीं दूसरा सुबह 10 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक है। इस त्यौहार को शुभ मुहूर्त के अनुसार करना ही मंगल माना जाता है। जिसके चलते आज का शुभ मुहूर्त करीब 4 घंटे का ही है।
आज के दिन अनेकों व्यंजन बनाए जाते है
वहीं आज के दिन अनेकों व्यंजन बनाए जाते है। साथ ही भाइयों की पसंद का खास ख्याल रखा जाता है। आज का पूरा समारोह एक भाई के बहन की रक्षा के दायित्व को दर्शाता है। वहीं पारंपरिक अंदाज इस त्यौहार को आगे बढ़ाते हुए बहनें अपने भाइयों की आरती करती हैं और भाई के माथे पर लाल टीका लगाती हैं. टीका भाई के लंबी आयु की कामना का प्रतीक होता है।

Leave a comment