
OppenHeimer Controversy: ब्रिटिश-अमेरिकी फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन की आई फिल्म 'ओपेनहाइमर' सिनेमघरों में धमाल मचा रही है। भारत में भी इस फिल्म की काफी सराहना हो रही है। फिल्म ने दो दिनों में ही भारत में 35 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं इस फिल्म के एक सीन को लेकर काफी विवाद हो रहा है।जिसमें भगवत गीता का जिक्र हुआ है।
इस सीन पर हो रहा विवाद
दरअसल, फिल्म में एक्टर Cillian Murphy और Florence Pugh के बीच इंटीमेट सीन दिखाया गया है। इस दौरान दोनों एक्टर भगवद गीता के बारे में बात करते नजर आते हैं। ओपेनहाइमर भगवद गीता के कुछ श्लोक पढ़ते भी पढ़ते हैं। ओपेनहाइमर की गर्लफ्रेंड उनसे उस किताब के बारे में पूछती हैं जिसके बाद वो उसे संस्कृत भाषा की किताब बताते हैं। ओपनहाइमर इस सीन के दौरान भगवद गीता का नाम नहीं लेते हैं।इसी सीन पर बवाल हो रहा है।
लोगों का फूटा गुस्सा
भारत सरकार के सूचना आयुक्त उदय माहुरकर ने 'सेव कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन' की एक प्रेस विज्ञप्ति साझा की है। उन्होंने कहा, "कोई भी हैरान है कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) इस सीन के साथ फिल्म को कैसे मंजूरी दे सकता है।"इस सीन को लेकर भारत में सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये हिंदू धर्म का अपमान है। लोग फिल्म के बायकॉट की मांग कर रहे हैं।
Leave a comment