
HEALTH: मोटापे के कारण आज के समय में काफ़ी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। शरीर के मोटे होने का अर्थ यह नहीं कि आप स्वस्थ हैं। मोटापा ऐसी कई अनचाही बीमारियों को निमंत्रण देता है जिन बीमारियों के बारे में कोई स्वस्थ व्यक्ति कभी सोच भी नहीं सकता है। डाक्टरों की मानेम तो आज सबसे ज्सादा बीमारियां इसी कारण होती हैं।
मोटापा कोई बीमारी नहीं है बल्कि इस का अर्थ है शरीर में चर्बी की मात्रा का बढ़ जाना। जिस कारण मोटापे की समस्या होती है इससे आप कई खतरनाक बीमारियों का शिकार बन सकते हैं। ऐसी बीमारियां जिनके इलाज में आप अपने जीवन की सारी जमा पूंजी भी लगा दें तब भी शायद आप दोबारा स्वस्थ ना हो पाएं। मोटापा एक गंभीर समस्या बनता जा रहा है। आपको अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए ताकि आप गंभीर और खतरनाक बीमारियों से बच सकें।
डॉक्टरों कि मानें तो मोटापे के कारण स्वस्थ से स्वस्थ व्यक्ति जिसे कभी खांसी,जुकाम या बुखार जैसी समस्या भी नहीं हुई है। वह भी कई खतरनाक बीमारियों का शिकार हो सकता है। जिसका समय पर इलाज नहीं होने के कारण आपकी मृत्यु भी हो सकती है। मोटापे के कारण आपको गंभीर परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है।
स्वस्थ रहने के लिए रोजाना 1.5 किमी से 2 किमी हरी घास पर नंगे पांव सेर करें, रोज आधा घंटा योग व एक्सरसाइज करें और तली भुनी खाने की चीजों से परहेज करें। संभवतः समय-समय पर अपना बॉडी चेकअप करवाते रहें रोजमरा के जीवन में इन पारंपरिक तरीकों को अपनाएं जिससे की आप सवस्थ रहें।
अधिक वजन और मोटापे की वजह से हर साल कम से कम 2.8 मिलियन लोगों की मृत्यु होती है। मधुमेह से 44% , ह्रदय रोग से 23% और 10%से 40% कैंसर, वजन बढ़ने और मोटापे के कारण होती है।
मोटापे से होने वाली बीमारियां
Leave a comment