बरेली बवाल के बाद पुलिस का एक्शन, मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों हुए गिरफ्तार

बरेली बवाल के बाद पुलिस का एक्शन, मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों हुए गिरफ्तार

Bareilly Violence: उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई हिंसा के मामले को लेकर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार, 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद भारी बवाल हुआ था। बरेली की अल हजरत दरगाह के आसपास मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग 'आई लव मोहम्मद' के पोस्टर लेकर भारी संख्या में सड़क पर उतर गए। देखते ही देखते इस विरोध प्रदर्शन ने हिंसा का रूप ले लिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसके बाद पुलिस को मजबूरन लाठीचार्ज करना पड़ा। इस गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा समेत 8 लोगों को जेल भेज दिया।

मौलाना पर 7 FIR हुए दर्ज

पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस हिंसा के मामले में लगातार FIR दर्ज की जा रही है। बरेली के एसएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले को लेकर 10 FIR दर्ज की गईं। वहीं, पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है और कुल 39 लोगों को हिरासत में लिया। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ कुल 7 FIR दर्ज हैं। इस हिंसा में कुल 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 

लोगों ने जताई नाराजगी

इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के मुखिया मौलाना तौकीर रजा खान ने आई लव मोहम्मद अभियान को सपोर्ट करते हुए प्रदर्शन का ऐलान किया था। प्रशासन की मंजूरी नहीं मिलने के कारण उन्होंने प्रदर्शन को ऐन मौके पर टाल दिया। लोगों को जब प्रदर्शन रद्द होने की खबर मिली तो वे नाराज हो गए। साथ ही मस्जिद के पास और रजा के घर के बाहर इकट्ठा हो कर अपनी नाराजगी जताई। 

Leave a comment