
UP Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक दिल दहला देने वारा मामला सामने आ रहा है। जहां मोमो का ठेला लगाने वाले रिंकू ने एक युवक को बीच सड़क पर गिराया और फिर गला तेजधार हथियार से रेत दिया। हैरत की बात ये थी कि जब रिंकू उस युवक का गला रेत रहा था तो वहीं काफी लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने उनकी जान नहीं बचाई, बल्कि लोग उस घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। बाद में घायल युवक को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल अब भी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
बता दें कि ये घटना बारादरी थाना क्षेत्र के बनखंड़ी नाथ मंदिर रोड का है। यहां किसी बात को लेकर मोमो का ठेला लगाने वाले रिंकू की मोहम्मद शफीफ नाम के युवक से बहस हो गई। बहस के दौरान रिंकू ने शफीफ को सड़क पर गिरा दिया। फिर उसकी पीठ पर बैठकर चाकू से लगा रेतने लगा। इस दौरान भीड़ तमाशा देखती रही थी। वहीं पर मौजूद किसी भी इंसान ने बीच-बचाव करने की कोशिश नहीं की। शफीफ मदद के लिए चिल्लाता रहा था लेकिन तमाशबीन बने लोग उसका वीडियो बना रहे थे।
घयल की हालत हुई गंभीर
गौरतलब है कि इस घटना की जानकारी जब पुलिस को मिली तो वो भी मौके पर पहुंची। इसके बाद घायल शफीफ को गंभीर हालत में निजी मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया था। पुलिस ने आरोपी रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। शफीफ के परिवार वालों का कहना है कि अभी उसकी हालत बेहद नाजुक है। अगर लोग शफीफ की मदद करते तो हो सकता था कि उसकी हालत इतनी खराब ना होती। वहीं थाना प्रभारी अमित पांडे का कहना है कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही उसके होश में आते ही बयान दर्ज किया जाएगा।
Leave a comment