बांग्लादेश पुलिस का बड़ा एक्शन, मेहर अफरोज शाओन के बाद एक और एक्ट्रेस को किया अरेस्ट

बांग्लादेश पुलिस का बड़ा एक्शन, मेहर अफरोज शाओन के बाद एक और एक्ट्रेस को किया अरेस्ट

Bangladeshi Actress Sohana Saba Arrested: इस समय बांग्लादेश में उथल-पुथल मची हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश की दो फेमस एक्ट्रेसेस को गिरफ्तार किया है। सबसे पहले गुरुवार शाम फेमस एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाओन को देशद्रोह के आरोप में अरेस्ट किया गया। इसके बाद अब सोहाना सबा की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अभी तक सोहाना के खिलाफ लगे आरोपों की जानकारी सामने नहीं आई है।

कौन हैं सोहाना सबा?

बता दें, सोहाना सबा बांग्लादेश की फिल्मी दुनिया का जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग स्किल्स से बांग्लादेश की जनता का दिल जीता है। उन्होंने 'अयना' और 'ब्रिहोन्नोला' जैसी फिल्मों में काम कर खूब नाम कमाया है।

मेहर अफरोज शाओन की गिरफ्तारी

बांग्लादेश में जहां एक तरफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे है। वहीं, दूसरी तरफ फेमस एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाओन को ढाका में पुलिस ने देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनकी ये गिरफ्तारी ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच (डीबी) ने गुरुवार शाम को धानमंडी इलाके की हैं।

बताया जाता है कि एक्ट्रेस मेहर अफरोज शाओन अक्सर बांग्लादेश की मौजूदा सरकार के खिलाफ बोलती रही हैं और खुले तौर पर मोहम्मद यूनुस सरकार की आलोचना कर चुकी हैं।

मेहर का घर जलाया गया

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम को गुस्साई भीड़ के एक समूह ने मेहर के घर में आग लगा दी थी। ये घर उनके पिता इंजीनियर मोहम्मद अली का पैतृक घर है। लेकिन इससे पहले बुधवार को ढाका से एक और घटना सामने आई। जिसके बाद ही मेहर की गिरफ्तारी हुई।

बता दें, बुधवार को ढाका में बांग्लादेश के संस्थापक नेता और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता शेख मुजीबुर्हमान के घर में तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद उनके घर में आग भी लगाई गई। इसके अलावा गुस्साई भीड़ ने घर को गिराने की धमकी भी दी।

कौन हैं मेहर अफरोज़ शाओन?

मेहर अफरोज़ शाओन बांग्लादेश की एक फेमस एक्ट्रेस हैं। इसी के साथ वे एक डायरेक्टर, डांसर और प्लेबैक सिंगर के तौर पर भी जानी जाती हैं। साल 2016 में मेहर को फिल्म 'कृष्णोपोक्खो' के लिए बेस्ट फीमेल सिंगर का बांग्लादेश नेशनल फिल्म अवार्ड भी मिला था। बता दें, मेहर मशहूर दिवंगत हुमायूं अहमद की पत्नी हैं।

Leave a comment