बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के नेता की बेहरमी से हत्या, पहले किया था अपहरण, फिर उतारा मौत के घाट

बांग्लादेश में हिन्दू समुदाय के नेता की बेहरमी से हत्या, पहले किया था अपहरण, फिर उतारा मौत के घाट

Bangladesh News: बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बसुदेवपुर गांव में 58 वर्षीय भाबेश चंद्र रॉय की हत्या कर दी गई। रॉय हिंदू समुदाय के प्रमुख नेता थे। साथ ही बिराल इकाई के बांग्लादेश पूजा उत्सव परिषद के उपाध्यक्ष थे। इस घटना सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके परे पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ आरोपियों की तालाश में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, 17 अप्रैल 2025 भाबेश चंद्र रॉय का अपहरण किया गया। उसके बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। खबरों के अनुसार, बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर से उनका अपहरण किया और बाद में उनकी लाश मिली। स्थानीय पुलिस और परिवार के हवाले से द डेली स्टार ने बताया कि रॉय को पीट-पीटकर मार डाला गया। इस घटना ने क्षेत्र में हिंदू समुदाय के बीच दहशत पैदा कर दी है।

पहले किया अगवा, फिर की हत्या

मृतक की पत्नी के अनुसार, भाबेश चंद्र रॉय को शाम करीब 4:30 बजे एक फोन आया और उन्होंने दावा किया कि अपराधियों ने यह कॉल उनके घर पर मौजूद होने की पुष्टि करने के लिए की थी।लगभग 30 मिनट बाद, दो मोटरसाइकिलों पर 4 लोग आए और कथित तौर पर भाबेश को उनके घर से अगवा कर लिया। उनको नाराबारी गांव ले जाया गया, जहां उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। जब उन्हें घर वापस भेजा गया तो वह बेहोश थे और परिवार के सदस्य उन्हें दिनाजपुर के एक अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अपराधियों का कोई सुराग नहीं

हालांकि, इस हत्या के पीछे के कारण या अपराधियों की पहचान के बारे में अभी तक स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है, और पुलिस जांच कर रही है। बांग्लादेश में हाल के महीनों में अल्पसंख्यक समुदायों, विशेष रूप से हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की खबरें सामने आई हैं, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता जताई गई है।

Leave a comment