Search KhabarFast

Press ESC to close

Mustafizur Rahman: 6 साल का प्यार, फिर बहन से निकाह! अब चर्चा का विषय बनी मुस्तफिजुर रहमान की लव स्टोरी

Mustafizur Rahman: 6 साल का प्यार, फिर बहन से निकाह! अब चर्चा का विषय बनी मुस्तफिजुर रहमान की लव स्टोरी

Mustafizur Rahmanlove story: बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान को लेकर अभी बवाल थमा नहीं हैं। बांग्लादेश में हिन्दूओं पर हो रहे हमले का भारत में काफी ज्यादा विरोध हुआ। जिसके बाद मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर को बाहर कर दिया। जिसके बाद एक बार फिर मुस्तफिजुर रहमान अपनी लव स्टोरी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। मुस्तफिजुर ने जिस लड़की से निकाह किया, वह उनकी चचेरी बहन हैं, और यही बात लोगों का ध्यान खींच रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्तफिजुर रहमान और उनकी पत्नी सामिया परवीन (Samia Parvin Shimu) के बीच प्यार का रिश्ता कोई नया नहीं था। दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में रहे। परिवार की सहमति के बाद इस रिश्ते को नाम दिया गया और दोनों ने 22 मार्च 2019 को निकाह कर लिया।

सादगी से हुई शादी

मुस्तफिजुर और सामिया की शादी बेहद सादे और निजी समारोह में हुई थी। इसमें सिर्फ करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग शामिल हुए। शादी की रस्में पारंपरिक तरीके से निभाई गईं और किसी तरह का भव्य आयोजन नहीं किया गया।

क्यों हो रही है लव स्टोरी की चर्चा?

दरअसल, अलग-अलग संस्कृतियों में रिश्तों को लेकर सोच अलग होती है। कई मुस्लिम और दक्षिण एशियाई समाजों में चचेरी बहन से शादी कानूनी और सामाजिक रूप से मान्य है। इसी वजह से मुस्तफिजुर रहमान की यह लव स्टोरी अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।एक यूजर ने लिखा, ''थू है ऐसे लोगों पर।'' एक ने लिखा, ''वाह क्या बात है।'' एक ने लिखा, ''शर्म नहीं आई रे।'' एक ने लिखा, ''जिस चीज के बारे में पता ना हो उसको बुरा भला नहीं कहा जाता।'' एक ने लिखा, ''भाई बहन बन गए पती पत्नी।'' इस तरह से लोग कमेंट्स करते हुए क्रिकेटर को ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि क्रिकेटर की तरफ से किसी तरह का कोई जवाब नहीं आया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG: टीम इंडिया में इस युवा स्टार की हुई एंट्री, नीतीश रेड्डी के बाहर होते ही खुली किस्मत

IND vs ENG: आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में चोटिल नितीश कुमार रेड्डी की जगह ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पुरुष चयन समिति ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ आगामी T20I सीरीज़ के लिए भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को चुना है।

IPL का मेगा ट्रेड! दिल्ली में फिर दिखेंगे ऋषभ पंत, कुलदीप यादव का नया ठिकाना LSG

IPL 2027:  IPL 2026 के खत्म होने के बाद एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए हाई-प्रोफाइल डील ने सभी को चौंका दिया है। इस डील के तहत स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की दिल्ली कैपिटल्स में वापसी हो गई है, जबकि भारत के प्रमुख स्पिनरों में शामिल कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) अब लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी में नजर आएंगे।

इंग्लैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट कोहली की वापसी; बुमराह भी टीम में शामिल

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 15 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान विराट कोहली की वापसी हुई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast