
UP Crime: यूपी से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल, दिल्ली के करतारपुर गांव में रहने वाले 23 साल के छात्र को बेरहमी से मार दिया गया है। अब इस मामले में मृतक की मां ने एक किशोरी के माता-पिता, मामा और मौसेरे भाई समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। इसेक साथ ही गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पुलिस के सामने छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या की बात स्वीकार की है।
बता दें कि मृतक का नाम हिमांशु शर्मा है, जिसकी मां ने बताया है कि पड़ोस में रहने वाली किशोरी के साथ हिमांशु का अफेयर था। शनिवार दोपहर को हिमांशु का किशोरी के पिता, उनके चार रिश्तेदार और चार अन्य लोगों ने अपहरण कर लिया। रात करीब साढ़े दस बजे उसे किशोरी की मां ने फोन कर बताया कि हिमांशु बागपत के गांव पाबला बेगमाबाद में है। यहां किशोरी की ननिहाल है।
गौरतलब है कि पीड़िता अपने रिश्तेदारों और किशोरी की मां के साथ वहां पहुंची। पास के जंगल में उन्हें हिमांशु अचेत स्थिति में मिला। उसे उठाकर वो लोग अस्पताल ले गए, जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने घटनास्थल से किशोरी के मामा सोहनपाल और मौसेरे भाई आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस से कहा कि हमारा उद्देश्य हिमांशु को मारपीट करके डराना था। ताकि किशोरी को परेशान न करें। लेकिन हिमांशु की मौत हो गई।
पहले भी हुई थी ऐसी घटना
वहीं अमरोहा के मलंगपुरा मे भी एक ऐसी ही घटना हुई थी। यहां एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बुजुर्ग के बेटे ने प्रेम विवाह किया था। इस बात से लड़की के घरवाले नाराज थे और बुजुर्ग को गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने बुजुर्ग का शव अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपियों की धड़पकड़ के लिए दबिश दे रही है।
Leave a comment