
Atishi Latest News: दिल्ली विधानसभा परिसर के बाहर गुरुवार को AAPविधायकों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस के द्वारा आतिशी सहित 21 विधायकों को विधानसभा परिसर में नहीं घुसने दिया। जिसके बाद आतिशी अपने विधायकों के साथ करीब 7 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। इस दौरान AAPविधायकों ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद आतिशी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए उन्होंने पत्र लिखा। साथ ही आतिशी ने कहा, AAP विधायकों को जय भीम के नारे लगाने की वजह से निलंबित किया गया. जय भीम की आवाज़ की दिल्ली समेत पूरे देश में गूंजेगी। बता दें, विधानसभा सत्र के दूसरे दिन LGसक्सेना के अभिभाषण के समय जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भाजपा पर बीआर आंबेडकर और शहीद भगत सिंह का अपमान करने का भी आरोप लगाया।
आतिशी ने क्या कहा?
उन्होंने आप विधायकों के निलंबन पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी इसलिए बौखला गई है, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने बाबासाहेब अंबेडकर की तस्वीर की जगह पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर आवाज उठाई थी। इसके लिए आप विधायकों को निलंबित कर दिया गया। भाजपा शहर के हर कोने से ‘जय भीम’ के नारे लगने से नहीं रोक सकती। इसे लेकर आतिशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर उनसे कल मिलने का समय मांगा है, जो भाजपा ने आज अलोकतांत्रिक, असंवैधानिक और अवैध कदम उठाया है।
पत्र में क्या लिखा?
आतिशी ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखे पत्र में कहा, "आपके संज्ञान में एक अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील विषय लाना चाहती हूं, जो भारतीय लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा हमला है। दिल्ली में भाजपा की सरकार ने दिल्ली सरकार के विभिन्न दफ्तरों से संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की तस्वीरें हटा दी हैं। यह न केवल देश के वीर सपूतों का अपमान है बल्कि दलित, पिछड़े और वंचित समाज का भी अपमान है।"
Leave a comment