तेलंगाना के जहीराबाद में प्रियंका गांधी की जनसभा, बोली- BRS के नेता आलसी और भ्रष्ट हो गए हैं

तेलंगाना के जहीराबाद में प्रियंका गांधी की जनसभा, बोली-  BRS के नेता आलसी और भ्रष्ट हो गए हैं

Telangana Election 2023: प्रियंकागांधीआज तेलंगाना के जहीराबाद पहुंची। जहां उन्होंने जनता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां पर नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वह परीक्षा देते हैं तो पेपर भी लीक हो जाते हैं। आप तेलंगाना में जहां भी देखेंगे, वहां भष्टाचार फैला हुआ है। हर प्रोजेक्ट के लिए कमीशन लिया जाता है। ऊपर से यहां कमर तोड़ महंगाई है। जिसका पूरा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। महिलाएं समाज का पूरा बोझ उठाती हैं, इसलिए वे सरकार से उम्मीद करती हैं कि सरकार भी इनके लिए कुछ काम करे।

तेलंगाना में प्रियंका गाधी की जनसभा

उन्होंने कहा कि यहां के नौजवानों, किसानों और महिलाओं ने अपना बलिदान देकर तेलंगाना बनाया है। इस जमीन में आपका खून-पसीना मिला हुआ है, इसलिए इसकी हिफाजत आपको ही करनी पड़ेगी। 10साल से आप जिस KCR सरकार को देख रहे हैं, वह आपकी उम्मीदों को एक-एक करके तोड़ रही है।

BRS के नेता आलसी और भ्रष्ट हो गए हैं- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि BRS के नेता आलसी और भ्रष्ट हो गए हैं। अब आप तय कीजिए कि आपको आलसी और भ्रष्ट सरकार चाहिए। या फिर दिन-रात जनता के लिए काम करने वाली कांग्रेस की सरकार चाहिए। इसलिए... BYE BYE KCRकांग्रेस महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी, जवाहरलाल नेहरु, लाल बहादुर शास्त्री जी की पार्टी है। यह सोनिया अम्मा की पार्टी है। कांग्रेस के कण-कण में सेवा लिखा है। इसका एक-एक नेता और कार्यकर्ता जानता है कि देश में जनता से बड़ा कोई नहीं है। जब कांग्रेस के नेता में अहंकार आता है, तब वह कांग्रेस पार्टी छोड़ देता है, क्योंकि कांग्रेस में अहंकार की कोई जगह नहीं है।  

Leave a comment