
Asian Hockey Champions Trophy: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। भारत ने अपने चौथे मुकाबलें में साउथ कोरिया को 3-1 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट में भारत की ये चौथी जीत है। इसके साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
लगातार 4 मुकाबलें जीते
भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडल ने 1 फील्ड गोल दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल किए। हरमनप्रीत के ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में चीन को 3-0 से हराया था। भारत ने अपने दूसरे मैच में जापान को 5-1 से करारी शिकस्त दी थी। वहीं, तीसरे मैच में मलेशिया को 8-1 से रौंद कर जीत हासिल की। भारत ने आज अपने चौथे मुकाबलें में साउथ कोरिया को 3-1 से शिकस्त दी। अब भारतीय हॉकी टीम 14 सितंबर को अपने आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबलें में पाकिस्तान से भिड़ेगी।
कप्तान हरमनप्रीत ने दागे 2 गोल
भारत ने 8वें मिनट में अरिजीत सिंह हुंडल के गोल से अपना खाता खोला। अगले ही मिनट हरमनप्रीत सिंह के पेनल्टी कॉर्नर ने गोल की बढ़त को दोगुना कर दिया। इसके बाद 30वें मिनट में कोरिया की ओर से यांग ने गोल दागा। पहले हॉफ तक भारत 2-1 से आगे था। दूसरे हॉफ में हरमनप्रीत ने एक और गोल दागा। इसी के साथ भारत का स्कोर 3-1 हुआ और अपनी जीत दर्ज की।
Leave a comment